Sant Kabir Nagar News : नाबालिग से दुष्कर्म, घर पहुंच कर हुई बेहोश, परिजनों ने जानी सच्चाई तो उड़ गए होश

 नाबालिग से दुष्कर्म, घर पहुंच कर हुई बेहोश, परिजनों ने जानी सच्चाई तो उड़ गए होश
UPT | संतकबीरनगर।

Feb 13, 2024 01:09

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी के साथ गांव के युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। बताया कि पीड़िता की मां पिछले दो महीने से कहीं चली गई है। शुक्रवार को हम खेत की तरफ जा रहे थे तो वह आ रही थी। मैंने उससे उस दिशा आने का कारण पूछा तो वह नहीं बताई उसके कुछ देर बाद वह घर पर बेहोश हो गई।

Feb 13, 2024 01:09

Sant Kabir Nagar News : संतकबीरनगर के मेहदावल थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 
क्या है पूरा मामला

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी के साथ गांव के युवक ने जबरन दुष्कर्म किया। बताया कि पीड़िता की मां पिछले दो महीने से कहीं चली गई है। शुक्रवार को हम खेत की तरफ जा रहे थे तो वह आ रही थी। मैंने उससे उस दिशा आने का कारण पूछा तो वह नहीं बताई उसके कुछ देर बाद वह घर पर बेहोश हो गई। फिर भी किसी तरह उसको होश में लाया गया। उसके बाद उससे रोने का कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना अपने पिता को बताया। 

पिता ने अगले दिन थाने में पहुंचकर तहरीर दी। रविवार को पुलिस अपनी गाड़ी से पीड़िता को घटनास्थल पर लेकर गई और घटना की जानकारी ली। एसओ आरके मिश्र ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
 

Also Read

बस्ती में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खुदकुशी की आशंका

7 Jul 2024 07:15 PM

बस्ती Basti News : बस्ती में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खुदकुशी की आशंका

कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव में एक शख्स का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना रविवार दोपहर की है। आम के पेड़ में बंधी रस्सी के सहारे लटकते शव को देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। और पढ़ें