advertisements
advertisements

बड़ी कार्रवाई : सपा प्रत्याशी कुशल तिवारी समेत 125 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

सपा प्रत्याशी कुशल तिवारी समेत 125 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
UPT | सपा प्रत्याशी कुशल तिवारी।

May 06, 2024 13:03

गठबंधन से सपा प्रत्याशी भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी ने नामांकन किया था। इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों की भीड़ कलक्ट्रेट पहुंची थी। शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के जुलूस निकाल सपा प्रत्याशी व अन्य ने आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया है।

May 06, 2024 13:03

Siddharthnagar News : इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी कुशल तिवारी सहित 125 लोगों पर सदर पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शनिवार को सपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान साथ में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे लोगों की भीड़ के मामले में की है।

गठबंधन से सपा प्रत्याशी भीष्म शंकर तिवारी उर्फ कुशल तिवारी ने नामांकन किया था। इस दौरान उनके साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों की भीड़ कलक्ट्रेट पहुंची थी। शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के जुलूस निकाल सपा प्रत्याशी व अन्य ने आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया है। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति आचार संहिता उल्लंघन और धारा 144 के उल्लंघन में केस दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी कुशल तिवारी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से लोकसभा चुनाव में नामांकन किया गया। इसके बावजूद सत्तापक्ष के इशारे पर स्थानीय पुलिस ने उत्पीड़न करते हुए फर्जी केस दर्ज किया है। इसका जवाब लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन जनता देगी। 

Also Read

बस्ती में पुलिस व उड़नदस्ते ने जब्त किए 1,79,750 रुपये

19 May 2024 06:07 PM

बस्ती लोकसभा चुनाव : बस्ती में पुलिस व उड़नदस्ते ने जब्त किए 1,79,750 रुपये

चालक अंकित वर्मा निवासी मुरौवा थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी एवं सहकर्मी रामकरन निवासी मझरिया थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती कोई कागजात नहीं दिखा सके। वह दोनों इधर उधर की बात करने लगे, कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। और पढ़ें