शादी में बुलेट नहीं मिलने पर भड़का दूल्हा : लड़की पक्ष ने मांगा एक महीने का समय, 7 पर केस दर्ज

लड़की पक्ष ने मांगा एक महीने का समय, 7 पर केस दर्ज
UPT | शादी में बुलेट नहीं मिलने पर भड़का दूल्हा

Jul 18, 2024 13:27

बांदा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन पलकें बिछाए अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन एक झटके में दूल्हे ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया...

Jul 18, 2024 13:27

Banda News : बांदा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन पलकें बिछाए अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन एक झटके में दूल्हे ने उसके सपनों पर पानी फेर दिया। जब लड़का शादी करने पहुंचा, तो वह दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर भड़क गया। इतना ही नहीं बल्कि बारात वापस ले गया। यह पूरा मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दूल्हे समेत सात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक मामला बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र का है। जहां लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी 25 फरवरी को तय की थी। लड़के पक्ष से हैसियत के हिसाब से दहेज देने की बात हुई थी। लेकिन जब लड़का शादी करने पहुंचा तो उनकी तरफ से दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग बढ़ गई। जब पिता ने बुलेट देने से मना कर दिया तो दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया।



पिता ने मांगा समय
इसके बाद लड़की पक्ष की तरफ से रिश्तेदारों को बुलाकर पंचायत की गई और दहेज में रुपये और बुलेट के लिए एक महीने का समय मांगा। फिर लड़के पक्ष ने दोबारा आकर अधूरी शादी को पूरा किया। जब दूल्हन ससुराल पहुंची तो लड़के पक्ष ने दहेज को लेकर प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। बुलेट और पैसे न मिलने पर लड़की मारा-पीटा गया। इसके बाद पिता बेटी को लेने उसके ससुराल पहुंचा तो उसे भी धमकाया गया। पीड़ित पिता ने इसकी शिकायत पुलिस में की है और दूल्हे सहित 7 ससुरालीजनों के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज कराया है।

बेटी को वापस लेने पहुंचा पिता
पिता ने तहरीर में बताया कि जब वह अपनी बेटी को वापस लेने उसके ससुराल पहुंचा तो उन्होंने लड़की के गहने और कपड़े सब कुछ रख लिए। इसके बाद पंचायत और रिश्तेदारों की मदद मांगी, लेकिन कोई बात नहीं बनी। उसके बाद पुलिस को बुलाया और पुलिस की मौजूदगी में बेटी को ससुराल से मायके लेकर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि पिता ने दहेज से सम्बंधित आरोप लगाए हैं। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Also Read

जल जीवन मिशन में फर्जी सत्यापन रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

5 Oct 2024 05:58 PM

हमीरपुर हमीरपुर डीएम ने दिया आदेश : जल जीवन मिशन में फर्जी सत्यापन रिपोर्ट लगाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जहां पर भी सत्यापन करने में प्रधान सचिव आदि के फर्जी हस्ताक्षर कर सत्यापन रिपोर्ट लगाई गई है या गलत सत्यापन रिपोर्ट दी गई है इनकी जांच कर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएं और पढ़ें