मौसेरे भाई ने पेट्रोल डाल कर बहन को जलाया : रेप का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम, गंभीर हालत में महिला भर्ती

रेप का विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम, गंभीर हालत में महिला भर्ती
UPT | गंभीर हालत में महिला भर्ती

Oct 07, 2024 11:52

जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रविवार रात को एक युवक ने रेप की कोशिश में असफल रहने पर अपनी मौसेरी बहन को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया।

Oct 07, 2024 11:52

Banda News : जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रविवार रात को एक युवक ने रेप की कोशिश में असफल रहने पर अपनी मौसेरी बहन को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। आग की लपटों से घिरी महिला ने खुद को बचाने के लिए पास के नाले में छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच सकी। महिला को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़े : सीएम योगी आज भाजपा मुख्यालय में तैयारियों का लेंगे फीडबैक

15 दिनों से कर रहा थे परेशान
यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। महिला का पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही थी। पिछले करीब 15 दिनों से उसका मौसेरा भाई रामबाबू उसे फोन कर परेशान कर रहा था और उसे अपने साथ चलने की जिद कर रहा था। महिला ने इस मांग को ठुकरा दिया और उसे फोन करने से भी मना किया था।



यह है पूरा मामला
रविवार की शाम महिला की मां घर से बाहर गई हुई थी, उसी दौरान रात करीब 8 बजे रामबाबू घर में घुस आया। उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और फिर दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने पहले से तैयार पेट्रोल से भरी बोतल उसके ऊपर उड़ेल दी और आग लगा दी। महिला आग की लपटों से घिर गई और चीखते-चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। अपनी जान बचाने के लिए उसने पास के नाले में कूदकर आग बुझाई। पड़ोसियों ने महिला की चीखें सुनकर उसकी मां और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़े : यूपी उपचुनाव : सीएम योगी आज भाजपा मुख्यालय में तैयारियों का लेंगे फीडबैक, इंडिया गठबंधन में अब तक नहीं बनी बात

गंभीर हालत में महिला भर्ती
मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस को घटनास्थल से पेट्रोल की एक बोतल बरामद हुई है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आरोपी रामबाबू के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है और उसकी तलाश के लिए कई टीमों को लगा दिया गया है।सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, और उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

Also Read

आपसी कहासुनी के चलते दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, तलाश जारी

7 Oct 2024 12:09 PM

बांदा चाचा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या : आपसी कहासुनी के चलते दिया वारदात को अंजाम, आरोपी फरार, तलाश जारी

जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तिलौसा गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना घटी, जहां एक चाचा ने अपने ही भतीजे को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। और पढ़ें