दुबई में शहजादी को नहीं मिलेगी मौत की सजा : भारत सरकार के हस्तक्षेप से टली फांसी, सीएम योगी से परिवार ने लगाई थी गुहार

भारत सरकार के हस्तक्षेप से टली फांसी, सीएम योगी से परिवार ने लगाई थी गुहार
UPT | दुबई में शहजादी को नहीं मिलेगी मौत की सजा

Oct 06, 2024 16:40

बांदा की शहजादी की मौत की सजा टल गई है। केंद्र सरकार की पहल पर दुबई में शहजादी को होने वाली फांसी टाल दी गई है। इसकी जानकारी शहजादी ने खुद अपने पिता को फोन कर दी है।

Oct 06, 2024 16:40

Short Highlights
  • शहजादी को नहीं मिलेगी मौत की सजा
  • बच्चे की हत्या का लगा था आरोप
  • भारत सरकार के हस्तक्षेप से टली फांसी
Banda News : बांदा की शहजादी की मौत की सजा टल गई है। केंद्र सरकार की पहल पर दुबई में शहजादी को होने वाली फांसी टाल दी गई है। इसकी जानकारी शहजादी ने खुद अपने पिता को फोन कर दी है। शहजादी के परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार को इसके लिए शुक्रिया अदा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ हफ्तों में शहजादी को भारत वापस ले आया जाएगा।

प्रेमजाल में पहुंच गई थी दुबई
शहजादी बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गांव गोयरा मुगली की रहने वाली है। वह रोटी बैंक नाम की सामाजिक संस्था में काम करती थी। इस दौरान उसकी फेसबुक पर आगरा निवासी उजैर से दोस्ती हुई। उजैर ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। शहजादी का चेहरा जला हुआ था, जिसका इलाज कराने के नाम पर उजैर ने उसे पहले आगरा बुलाया और फिर दुबई में इलाज का हवाला देकर बेच दिया। दुबई में शहजादी को फैज और नादिया नामक दंपति ने खरीद लिया और उसे घर में नौकरानी बना दिया।



बच्चे की हत्या का लगा आरोप
दंपति शहजादी के साथ मारपीट कर घर का सारा काम कराते थे। उन्होंने अपने 4 साल के बेटे की जिम्मेदारी भी शहजादी को सौंप दी थी। इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई, जिसकी हत्या का इल्जाम शहजादी पर लगाकर जेल भेज दिया गया। उसे कोर्ट ने फांसी की सजा सुना दी। इसकी जानकारी जब शहजादी के घरवालों को हुई, तो उन्होंने सरकार से मदद की अपील की।

सरकार की पहल लाई रंग
परिवार की अपील सरकार तक पहुंची। भारतीय एंबेसी के दो अधिकारी उनकी बेटी से मिलने जेल पहुंचे और जानकारी ली। भारत सरकार ने इंसाफ दिलाने के लिए अपना वकील दिया। पहले फांसी 21 सितंबर को होने वाली थी, लेकिन भारत सरकार के हस्तक्षेप के बाद उसे टालकर 29 सितंबर किया गया। इसके बाद सरकार के वकील ने शहजादी का पक्ष रखते हुए उच्च न्यायालय में अपील की और जीवनदान देने की मांग की। इसे उच्च अदालत ने स्वीकार कर लिया और फांसी रद्द कर दी। बताया जा रहा है कि शहजादी को एक सप्ताह के भीतर बरी कर दिया जाएगा, जिसके बाद उसे भारत वापस लाया जाएगा। परिवार ने केंद्र सरकार और सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ योगी आदित्यनाथ का भी शुक्रिया अदा किया है।

यह भी पढ़ें- पशुपालन विभाग में गड़बड़झाला : यूपी में बछियों की संख्या से चार गुना अधिक लग गए टीके, अधिकारियों को नोटिस जारी

यह भी पढ़ें- NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Also Read

शारदीय नवरात्र में मां की जगराता पूजा को भव्य बनाने के लिए आयोजित हुआ गरबा और डांडिया नृत्य

6 Oct 2024 05:09 PM

हमीरपुर Hamirpur News : शारदीय नवरात्र में मां की जगराता पूजा को भव्य बनाने के लिए आयोजित हुआ गरबा और डांडिया नृत्य

रंग बिरंगे परिधान में सजे बच्चों ने भी फिल्मी गीतों पर डांडियां नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। मां की आराधना में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम... और पढ़ें