Chitrakoot News : सड़क​ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी जख्मी, जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट... 

सड़क​ हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी जख्मी, जानें कैसे हुआ एक्सीडेंट... 
UPT | हादसे के बाद गमगीन परिजन।

Oct 12, 2024 13:45

चित्रकूट जिले के मानिकपुर तहसील के सेमरदहा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शनिवार सुबह बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक की...

Oct 12, 2024 13:45

Chitrakoot News : चित्रकूट जिले के मानिकपुर तहसील के सेमरदहा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शनिवार सुबह बाइक सवार युवक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ये है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, बांदा जिले के नरैनी निवासी सचिन अपने दोस्त अशोक के साथ दशहरा मिलन के लिए सिमरिया अपनी बहन के घर आया था। दोनों युवक शनिवार सुबह मालिन टंकी पर नाश्ता करने गए थे। नाश्ता करने के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

दो दिन पहले ही अहमदाबाद से लौटा था 
अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सचिन के पिता रामबाबू ने बताया कि सचिन दो दिन पहले ही अहमदाबाद से लौटा था और अपनी बहन से मिलने निकला था। सचिन की अभी शादी नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Also Read

वृद्ध ने की आत्महत्या, जानें 62 साल के व्यक्ति ने क्यों उठाया खौफनाक कदम...

12 Oct 2024 04:24 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : वृद्ध ने की आत्महत्या, जानें 62 साल के व्यक्ति ने क्यों उठाया खौफनाक कदम...

चित्रकूट जनपद के सरधुआ थाना क्षेत्र के लमियारी गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 62 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त बाबूलाल सिंह ने आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार शाम की है। परिजनों के अनुसार, घर... और पढ़ें