advertisements
advertisements

Chitrakoot news : बाइक से गिरकर युवक की मौत, मामा को छोड़ वापस लौट रहा था घर

बाइक से गिरकर युवक की मौत, मामा को छोड़ वापस लौट रहा था घर
UPT |

May 05, 2024 20:41

चित्रकूट मामा को छोडकर वापस घर लौट रहा भांजा बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया...

May 05, 2024 20:41

Chitrakoot News : चित्रकूट मामा को छोडकर वापस घर लौट रहा भांजा बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।मऊ थाना क्षेत्र के चित्रवार निवासी पिता कमलेश वर्मा ने बताया कि शनिवार की शाम को पुत्र अनीस (18) अपने मामा इंद्रभान को बाइक से छोडने लालता रोड गया था। वहां से वह वापस अपने गांव आ रहा था। जैसे ही वह सुरजी पुरवा मोड़ के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महर्षि वाल्मीकि इंटर कालेज खंडेहा में 11वीं का छात्र था। वह तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं।

Also Read

लोकसभा चुनाव मतदान के लिए सुमेरपुर से रवाना हुई 897 पोलिंग पार्टियां

19 May 2024 09:03 PM

हमीरपुर Hamirpur News : लोकसभा चुनाव मतदान के लिए सुमेरपुर से रवाना हुई 897 पोलिंग पार्टियां

लोकसभा हमीरपुर के चुनाव के लिए रविवार को जनपद की दोनों विधानसभाओं के 508 मतदान केंद्रों के लिए 897 पोलिंग पार्टियों रवाना की गई। सुबह 7 बजे से पोलिंग पार्टियों का आना… और पढ़ें