उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में निर्मित राज्य के पहले स्काई ग्लास ब्रिज की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। पाठा क्षेत्र के मारकुंडी जंगल में स्थित तुलसी जल प्रपात के पास बनाए गए इस आकर्षक पुल में, उद्घाटन से पहले ही कई स्थानों पर दरारें दिखाई दे रही हैं। यह घटना पहली मानसूनी बारिश के दौरान ही सामने आई ..
चित्रकूट में यूपी का पहला स्काई ग्लास ब्रिज : उद्घाटन से पहले ही गुणवत्ता पर उठे सवाल, आई दरार
Jul 05, 2024 13:00
Jul 05, 2024 13:00
3.70 करोड़ की लागत से निर्माण कराया
वन विभाग ने 3.70 करोड़ की लागत से मारकुंडी के तुलसी जल प्रपात में प्रदेश के पहले ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया है। इसमें ब्रिज के साथ टिकट विंडो व आसपास चबूतरे व सौंदर्यीकरण के काम शामिल हैं। इसे पवनसुत कांस्ट्रेक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना रही है।
वन और पर्यटन विभाग ने किया था दावा
लोकसभा चुनाव के पहले वन और पर्यटन विभाग ने इसके पूर्ण और मजबूत होने का दावा किया था। यह कहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद यह आमजन के लिए खोला जाएगा। अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई और बारिश ने अधिकारियों व गुणवत्ता के दावे की पोल खोल दी।
और हुई बारिश तो गिर सकता है ब्रिज
जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने कहा कि उन्होंने मौके पर जाकर ग्लास ब्रिज देखा है। अभी से कई स्थानों पर दरारें पड़ी हैं। यदि बारिश और हुई तो ग्लास ब्रिज गिर सकता है। कार्य की उच्चस्तरीय जांच की जाए। स्थानीय सचिन त्रिपाठी ने कहा कि वह पहले से ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे थे। कई बार निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बारिश ने उनके दावे को सही साबित किया है। दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
ब्रिज में कुछ काम बाकी -उपनिदेशक
इस संबंध में रानीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र के उपनिदेशक एनके सिंह ने बताया कि यह ब्रिज अभी हैंडओवर नहीं हुआ है। अभी ब्रिज में कुछ काम बाकी है। डीएम के साथ निरीक्षण के बाद निर्माण एजेंसी को कई अधूरे काम को पूरा कराने के लिए कहा गया था। सारी जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी की है।
निर्माण एजेंसी ने कहा-कुछ कमी होगी
निर्माण एजेंसी ने बताया है कि बारिश के कारण प्रवेश करने वाले फुटिंग स्थल पर कुछ मिट्टी के खिसकने से दरार दिख रही है। जिसे सही कराया जाएगा। निर्माण एजेंसी के अनुसार ब्रिज निर्माण के बाद पहली बारिश है, इसमें जो भी कुछ कमी होगी उसका पता चल जाएगा। इसके बाद इसमें सुधार कर दिया जाएगा जिससे आगे कोई समस्या न हो।
Also Read
6 Oct 2024 05:09 PM
रंग बिरंगे परिधान में सजे बच्चों ने भी फिल्मी गीतों पर डांडियां नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। मां की आराधना में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम... और पढ़ें