Chitrakoot News : गरीबी से तंग आकर चार बच्चों के पिता ने फांसी लगाई, कई दिनों से था परेशान

गरीबी से तंग आकर चार बच्चों के पिता ने फांसी लगाई, कई दिनों से था परेशान
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Sep 06, 2024 16:48

भोलेंद्र के पास खुद का घर नहीं था, इसलिए वह गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में रह रहा था। रोजमर्रा की तरह खाने-पीने के बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने ...

Sep 06, 2024 16:48

Chitrakoot News : चित्रकूट पहाड़ी थाना क्षेत्र के वक्रता बुजुर्ग गांव में 45 वर्षीय भोलेंद्र सिंह ने गरीबी और आर्थिक तंगी से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे भोलेंद्र सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्र में रस्सी से फांसी लगाई। परिजनों ने बताया कि भोलेंद्र की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। उसके चार बच्चे हैं, जो गरीबी के चलते रिश्तेदारों के यहां रह रहे थे।

खुद का घर न होने से आंगनवाड़ी केंद्र में रहता था
भोलेंद्र के पास खुद का घर नहीं था, इसलिए वह गांव के आंगनवाड़ी केंद्र में रह रहा था। रोजमर्रा की तरह खाने-पीने के बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने तुरंत पहाड़ी थाना पुलिस को सूचित किया।

आर्थिक संकट के कारण  मानसिक तनाव में था
पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय में कराया गया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि भोलेंद्र काफी समय से आर्थिक संकट से जूझ रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में था।

Also Read

इस भोजपुरी फिल्म में मिला बड़ा रोल, काजल रघवानी के साथ करेंगी काम

16 Sep 2024 05:08 PM

बांदा बांदा की बेटी नेहा का सपना पूरा : इस भोजपुरी फिल्म में मिला बड़ा रोल, काजल रघवानी के साथ करेंगी काम

नेहा को प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री काजल रघवानी के साथ एक फिल्म में काम करने का मौका मिला है, जिसमें वो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं... और पढ़ें