Hamirpur News : पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

पेड़ पर लटका मिला किसान का शव, मृतक की पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 23, 2024 22:57

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक किसान का अपहरण कर उसकी हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक किसान की पत्नी ने...

Jun 23, 2024 22:57

Hamirpur News : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक किसान का अपहरण कर उसकी हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटकाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक किसान की पत्नी ने शनिवार को पुलिस थाने में अपने पति का अपने ही परिवार के चार लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। रविवार सुबह किसान का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

परिवार वालों से अलग पत्नी के साथ रहता था मृतक
जानकारी के अनुसार, जरिया थाना क्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी किसान मूरत सिंह यादव अपनी पत्नी आशा देवी के साथ राठ कस्बे के पठानपुरा मोहल्ले में रहते थे। बताया गया है कि शुक्रवार के दिन उनका कुछ कार सवारों ने अपहरण कर लिया। जिसकी जानकारी किसान की पत्नी आशा देवी ने पुलिस को लिखित रूप से देते हुए गांव के पारिवारिक जनों सहित चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था। साथ ही साथ पुरानी जमीनी रंजिश के चलते अनहोनी को आशंका जताई थी। आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस ने अपहृत किसान को तलाशने की जरा भी कोशिश नही की। रविवार सुबह मूरत सिंह यादव का शव राठ कस्बे में स्थित साईं मंदिर के पीछे एक पेड़ में लटका हुआ मिला।

नि संतान होने के चलते परिवार वालों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप
बताया गया है कि किसान मूरत सिंह यादव और उनकी पत्नी आशा देवी के कोई सन्तान नही थी। आरोप है कि इसके कारण उसके परिवार वाले मूरत सिंह की सारी जमीन में अपना दखल देने लगे थे। जबकि मूरत सिंह अपने परिवार से अलग अपनी पत्नी के साथ राठ कस्बे में रहता था। मृतक किसान की पत्नी आशा देवी की माने तो उनके पति का कस्बे के हमीरपुर चुंगी इलाके से कुछ कार सवार लोगो ने अपहरण कर लिया था। जमीनी के लालच उनके पारिवारिक जनों से विवाद भी हुआ था। आशा देवी ने गांव के ही चार लोगों पर अपहरण करने के बाद हत्या कर उसके पति की लाश को पेड़ से लटकने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अपहरण के बाद किसान का शव मिलने से सकते में आई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम की मदत से घटना के साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। अपर एसपी मायाराम वर्मा का कहना है कि मृतक की पत्नी आशा देवी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया था। रविवार को उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला था। 

Also Read

चांद के दीदार के साथ गूंजी मातमी धुनें, इमामबाड़ों में होगी कुरान ख्वानी... 

8 Jul 2024 05:20 PM

हमीरपुर Hamirpur News : चांद के दीदार के साथ गूंजी मातमी धुनें, इमामबाड़ों में होगी कुरान ख्वानी... 

यूपी के हमीरपुर जिले में चांद के दीदार के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाले मोहर्रम के मातम की शुरुआत हो गई। इमामबाड़ों में मातमी धुनें गूंजने लगीं। 8 जुलाई को मोहर्रम की पहली तारीख हुई। इसके साथ ही... और पढ़ें