advertisements
advertisements

Hamirpur News : 521 मनरेगा मजदूरों को काम देकर ग्राम पंचायत भवानी ब्लॉक में रहा नंबर वन, रोका पलायन

521 मनरेगा मजदूरों को काम देकर ग्राम पंचायत भवानी ब्लॉक में रहा नंबर वन, रोका पलायन
UPT | हमीरपुर।

Apr 24, 2024 01:15

21 दिसंबर 2023 को जहां ग्राम पंचायतों ने 6852 मनरेगा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया तो वहीं 22 दिसंबर को 7099 मनरेगा मजदूरों को काम देकर कागजों में इंट्री की गयी।

Apr 24, 2024 01:15

Hamirpur News : मनरेगा मजदूरों को गांव में भरपूर रोजगार मिल रहे हैं। जबकि मनरेगा में मजदूरों की जगह लंबे समय से काम कर रही जेसीबी अब लापता हो चुकी है। जिससे भ्रष्टाचारियों का चैन छिन गया है। मौदहा विकास खंड के अधिकारियों सहित जनपदीय अधिकारी भी प्रदेश के मुखिया से सम्मान पा चुके हैं। इससे प्रोत्साहित होकर विकास खंड मौदहा एक बार फिर ऐसा ही सम्मान पाने के लिए कठोर परिश्रम कर रहा है।

21 दिसंबर 2023 को जहां ग्राम पंचायतों ने 6852 मनरेगा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया तो वहीं 22 दिसंबर को 7099 मनरेगा मजदूरों को काम देकर कागजों में इंट्री की गयी। जबकि 23 दिसंबर को 63 के सापेक्ष 44 ग्रामीण सरकारों ने 843 मजदूरों की छटनी कर मात्र 6256 मनरेगा मजदूरों को तपिश भरी गर्मी में काम दिया।   

44 ग्रामीण सरकारों में टॉप 10 में नंबर 1 की स्थिति ग्राम भवानी की दिखी। जो 521 मजदूरों को रोजगार देकर पलायन रोकने में अहम भूमिका निभा रहा है। जबकि दूसरे नंबर पर ग्राम छिमौली दिखा है जो लगातार आज भी 461 मजदूरों को रोजगार दिए है। वहीं तीसरे नंबर पर एक छोटा सा गांव रतौली है। जिसके अथक प्रयास से 445 मनरेगा मजदूरों को रोजगार मिला। इसी क्रम में हिमौली, लरौंद, बिहरका, पढ़ोरी, नरायच व फतेपुरवा जैसी तमाम ग्रामीण सरकारें लगातार पलायन रोकने के लिए कठोर परिश्रम करती कागजों में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि छोटे से गांव भटूरी सहित तमाम गांव ने मनरेगा मजदूरों की तादाद घटाकर आधी कर दी और कुछ तो शून्य की स्थिति में है , जिससे मनरेगा मजदूर बेचैन होकर शायद पलायन कर गए। जबकि ग्राम गुढ़ा, गुसियारी, सिसोलर व ऊपरी जैसे गांव मात्र 2- 4 मजदूरों को काम देकर कागजी खर्च भी निकालने के करीब नहीं दिख रहे, जो अन्य ग्राम पंचायतों के लिए सवालों के घेरे में है।

इतना ही नहीं ग्राम कुनेहटा, माचा, भमौरा, खंडेह व बिगहना सहित लगभग डेढ़ दर्जन गांव में काम की शून्य स्थिति देखकर यही कहा जा सकता है कि शायद यहां अब 500 के सापेक्ष मात्र 236 रुपये में मजदूरी करने को मनरेगा मजदूर तैयार नहीं और मजदूरों ने यहां से पलायन कर लिया।
 

Also Read

हमीरपुर में सुबह 11 बजे तक 28.24 प्रतिशत मतदान, महोबा ड्यूटी पर आए मणिपुर के आरक्षी की मौत

20 May 2024 11:36 AM

हमीरपुर 🔴Lok Sabha Election 2024 Live : हमीरपुर में सुबह 11 बजे तक 28.24 प्रतिशत मतदान, महोबा ड्यूटी पर आए मणिपुर के आरक्षी की मौत

हमीरपुर लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। इस सीट से कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 18,39,761 मतदाता हैं, जिनमें 9,94,182 पुरूष, 8,45,540 महिला तथा 39 थर्ड जेण्डर हैं। मतदेय स्थलों की संख्या 1975 है। हमीरपुर की सीट पर 2024 का मुकाबला त्रिकोणीय हो... और पढ़ें