Chitrakoot News : चक्रवाती तूफान से मंदाकिनी-वर्दहा नदियों का जलस्तर बढ़ा, रामघाट में बाढ़ से हड़कंप

चक्रवाती तूफान से मंदाकिनी-वर्दहा नदियों का जलस्तर बढ़ा, रामघाट में बाढ़ से हड़कंप
UPT | दुकानों में घुसा पानी।

Sep 19, 2024 02:23

चक्रवाती तूफान के चलते लगातार 18 घंटे हुई मूसलाधार बारिश से चित्रकूट स्थित मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। देर रात रामघाट की 50 से अधिक दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों में हड़कंप...

Sep 19, 2024 02:23

Chitrakoot News : चक्रवाती तूफान के चलते लगातार 18 घंटे हुई मूसलाधार बारिश से चित्रकूट स्थित मंदाकिनी नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। देर रात रामघाट की 50 से अधिक दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी अपनी दुकानों से सामान निकालकर बाहर भागते नजर आए। वहीं, भारत घाट की करीब आधा दर्जन दुकानें पूरी तरह मंदाकिनी नदी के पानी में डूब गई हैं। आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है।

2017 के बाद नदियों का रौद्र रूप
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस प्रकार की बाढ़ 2017 के बाद पहली बार देखी गई है। पहले भी बाढ़ आती रही है, लेकिन इस बार जलस्तर अभूतपूर्व रूप से बढ़ गया है। उधर, मानिकपुर तहसील क्षेत्र में वर्धा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे लगभग 30 गांवों का संपर्क मार्ग टूट गया है। दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके।

प्रशासन ने दिए सुझाव
बारिश की स्थिति को देखते हुए, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने एक से आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। कई स्कूलों के रास्तों पर पानी भर गया है, जिससे बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और नदियों के किनारे जाने से बचें।

Also Read

तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

18 Sep 2024 07:13 PM

हमीरपुर Hamirpur News : तटवर्ती दर्जनों गांवों में सैकड़ों बीघे की फसलें हुई बर्बाद, किसान परेशान

हमीरपुर जिले में बाढ़ और बारिश ने इस बार किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लगातार भारी बारिश और यमुना, बेतवा नदियों के उफनाने... और पढ़ें