Chitrakoot News : यूपी के मंत्री ने कहा- पोपेगंडा फैला रहा विपक्ष, सपा ने किया पलटवार, जानें क्या कहा...

यूपी के मंत्री ने कहा- पोपेगंडा फैला रहा विपक्ष, सपा ने किया पलटवार, जानें क्या कहा...
UPT | चित्रकूट में पौधारोपण करते यूपी के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।

Jul 20, 2024 17:23

उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चित्रकूट में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने हरिशंकरी का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 36 करोड़...

Jul 20, 2024 17:23

Chitrakoot News : उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चित्रकूट में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने हरिशंकरी का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में 36 करोड़ पौधारोपण हो रहा है। चित्रकूट में भी सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। चित्रकूट के सभी ग्रामीणों से जल शक्ति मंत्री ने पौधारोपण करने की अपील की है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जन आंदोलन चलाकर जंगल बनाना अति आवश्यक है। 

पोपेगंडा फैला रहा विपक्ष
यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कांवड़ियों के मार्ग पर नाम लिखने पर राजनीति कर रहे हैं। वार्ड में आवास देने में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया गया, लेकिन दुकानों पर नाम लिखने पर विपक्ष पोपेगंडा फैला रहा है। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र में एनडीआरएफ टीम और पुलिस की सतर्कता की तारीफ की। 

बीजेपी के मंत्री पर सपा का पलटवार
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बयान के बाद सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज यादव ने कहा कि भाजपा नेता सिर्फ लोगों को गुमराह करते हैं। इनका विकास सिर्फ कागजों पर दिखता है। धरातल पर कुछ नहीं दिख रहा है। उनकी सरकार में पुलिस बेलगाम हो गई है। जबरन फर्जी मुकदमे लिख रही है। इसी सरकार में बिजली के लिए किसान जमकर परेशान हो रहे हैं, कोई सुनने को तैयार नहीं है। इसी का नतीजा रहा जो 2024 लोकसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में जनता इनको पूरी तरह से नकार देगी। उन्होंने पौधारोपण पर कहा कि साल 2023 में लाखों पौधे लगाए गए, लेकिन उनमें से 500 पौधे ही जीवित बचे हैं, बाकी सब कागजों में ही जिंदा हैं। भाजपा पूरी तरह नफरत की राजनीति करती है।

Also Read

एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला

7 Sep 2024 06:44 PM

हमीरपुर तमंचा व कुल्हाड़ी लेकर घर में घुसकर मारपीट में चार लोगों को 4 साल की सजा : एससी-एसटी एक्ट कोर्ट ने सुनाया फैसला

घर में घुसकर तमंचा, कुल्हाड़ी व लाठी से मारपीट करने, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने में चार अभियुक्तों को चार चार वर्ष के सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। और पढ़ें