चित्रकूट में यमुना का जलस्तर बढ़ा : 50 से अधिक गांव संपर्क से कटे, खेती हो रही जलमग्न

50 से अधिक गांव संपर्क से कटे, खेती हो रही जलमग्न
UPT | यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

Aug 07, 2024 10:08

चित्रकूट जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मऊ क्षेत्र के संपर्क मार्ग और राजापुर के तटवर्ती गांवों में पानी भर गया है। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो रही हैं। पयस्वनी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

Aug 07, 2024 10:08

Chitrakoot News : चित्रकूट जिले में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से मऊ क्षेत्र और राजापुर के तटवर्ती गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। खेतों में पानी भरने से फसलों को नुकसान हो रहा है। पयस्वनी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। नावों पर रोक लगने से ग्रामीण परेशान हैं। मऊ क्षेत्र के मवई कला बरवार संपर्क मार्ग में पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इससे इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है।

फसल हुई खराब
ताड़ी, भिक्खी गांव के खेतों में पानी भर जाने से अरहर, बाजरा, तिल की फसल खराब हो रही है। राजापुर क्षेत्र में यमुना का जलस्तर बढ़ने से कनकोटा, रायपुर, भदेदू, चिल्लीराकस, विलास, चांदी, तीरधुमाई, विहरवा, नैनी, धौरहा, हस्ता, देवारी, खोपा, बेराउर, भभेट आदि गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

आवागमन बाधित 
चिल्लीमल गांव के सुशील मिश्र, करुणेश मिश्र, विलास गांव के लक्ष्मी सिंह, लवलेश व चांदी गांव के सुनील ने बताया कि पानी और बढ़ा तो राजापुर कमासिन आदि मार्ग पर आवागमन बाधित हो जाएगा। 

हेल्पलाइन नंबर जारी 
यमुना नदी के बाढ़ के संबंध में चित्रकूट डीएम शिवशरण अप्पा ने बताया कि बाढ़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। एनडीआरएफ की टीम भी बाढ़ क्षेत्र पर मौजूद है। राहत चौकियां भी बनाई गई हैं। जिले में बाढ़ को देखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ से पहले ही जिले में व्यवस्था कर दी गई है।

Also Read

युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का लगाया आरोप, न्याय की लगाई गुहार

19 Sep 2024 05:26 PM

चित्रकूट Chitrakoot News : युवती ने युवक पर बलात्कार और धमकी का लगाया आरोप, न्याय की लगाई गुहार

चित्रकूट जनपद के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने गांव के ही युवक लाल सिंह उर्फ कैरा पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया है। और पढ़ें