advertisements
advertisements

गोंडा में अजीबो-गरीब शादी : 68 का दूल्हा 18 की गर्भवती दुल्हन, इस डर से किया समझौता...

68 का दूल्हा 18 की गर्भवती दुल्हन, इस डर से किया समझौता...
UPT | यूपी के गोंडा जिले में बेमेल शादी।

May 02, 2024 15:43

गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव ऐली परसौली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने 18 साल की गर्भवती युवती से शादी...

May 02, 2024 15:43

Gonda News : गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव ऐली परसौली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 68 वर्षीय बुजुर्ग ने 18 साल की गर्भवती युवती से शादी रचाई है। इससे पूरे गांव में खलबली मच गई है।

क्या है पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी गंगा यादव का भतीजा ननकू करीब एक साल पहले एक युवती मानसी को अपने साथ ले आया था। ननकू पहले से ही शादीशुदा था, इसलिए उसके परिवार वालों ने इस रिश्ते का विरोध किया। इस विरोध के बाद ननकू ने मानसी को अपने चाचा गंगा यादव के घर छोड़ दिया। करीब तीन महीने पहले, गंगा यादव की पत्नी का निधन हो गया और उनके कोई बच्चे भी नहीं थे। इसी बीच उन्हें पता चला कि मानसी लगभग 6 महीने की गर्भवती है। इस बात से गंगा यादव बेहद आश्चर्यचकित रह गए। गांव वालों के दबाव और फंसने के डर से उन्होंने मानसी से शादी कर ली।

क्या है शादी की वजह 
इस बेमेल विवाह को लेकर गांव में काफी चर्चा है। कुछ लोग इसे गंगा यादव की जमीन-जायदाद हड़पने की साजिश बता रहे हैं। वहीं, गंगा यादव के भाई रामकिशन का कहना है कि मानसी ने जमीन हड़पने के लिए दबाव बनाकर यह शादी की और इसमें गांव के कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं।

Also Read

14,000 कर्मचारी-अधिकारी ड्यूटी पर तैनात, 37 लाख मतदाता करेंगे मतदान

19 May 2024 06:00 PM

गोंडा गोंडा में मतदान की तैयारियां पूरी : 14,000 कर्मचारी-अधिकारी ड्यूटी पर तैनात, 37 लाख मतदाता करेंगे मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में गोंडा और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्रों के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर गोंडा जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान से आज 3,002 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किय... और पढ़ें