advertisements
advertisements

लोकसभा चुनाव में अनूठी पहल : निर्वाचन ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल करेगा प्रशासन

निर्वाचन ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल करेगा प्रशासन
UPT | डीएम नेहा शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया।

Apr 18, 2024 20:03

जिलाधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टी में कई ऐसी महिला कर्मचारी भी सम्मिलित हैं जिनके बच्चे छोटे हैं। निर्वाचन ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखरेख के लिए जनपद मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय पर 19 और 20 मई के लिए पालन घर स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

Apr 18, 2024 20:03

Short Highlights
  • डीएम नेहा शर्मा ने चुनाव ड्यूटी में लगी महिला कर्मचारियों के लिए की अनूठी पहल
  • जनपद और तहसील मुख्यालयों पर होगी क्रेश की व्यवस्था
  • डीएम ने बीएसए और डीपीओ को सौंपी जिम्मेदारी
  • 19 और 20 मई के लिए की गई विशेष व्यवस्था, बच्चों के लिए रात में रुकने का भी होगा इंतजाम
Gonda News : जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने लोकसभा निर्वाचन 2024 में ड्यूटी कर रही महिला कर्मचारियों के लिए एक अनूठी पहल की है। पोलिंग पार्टी में सम्मलित ऐसी महिला कर्मचारी जिनके बच्चे छोटे हैं, उनको संभालने की जिम्मेदारी भी अब जिला प्रशासन उठाएगा। इसके लिए जनपद और तहसील मुख्यालयों पर क्रेश की व्यवस्था की जा रही है। यह व्यवस्था 19 और 20 मई के लिए की गई है। खास बात यह है कि इन क्रेश में बच्चों के लिए रात में रुकने की भी व्यवस्था की जाएगी। यह पहली बार है जब जनपद में इस तरह की पहल की गई है। जिलाधिकारी की ओर से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। जनपद में आगामी 20 मई को चुनाव होना है। इस दौरान 15 हजार से ज्यादा कर्मचारी मतदान कराने की जिम्मेदारी संभालेंगे। समस्त पोलिंग पार्टी अपने अपने बूथ पर 19 मई को पहुंच जाएगी तथा मतदान के बाद 20 मई को सांयकाल/रात्रि में मुख्यालय वापस पहुंचेंगी। 

पालन घर स्थापित करने का लिया निर्णय
जिलाधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टी में कई ऐसी महिला कर्मचारी भी सम्मिलित हैं जिनके बच्चे छोटे हैं। निर्वाचन ड्यूटी के दौरान उनके बच्चों की देखरेख के लिए जनपद मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय पर 19 और 20 मई के लिए पालन घर स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इन क्रेश में छोटे बच्चों को रखने, उनकी देखभाल से लेकर खानपान से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि क्रेश को ऐसी जगह पर स्थापित कराया जाएगा, जहां पेयजल, विद्युत, प्रसाधन आदि संबंधित मूलभूत सुविधाएं अच्छी स्थिति में हों। प्राइवेट स्कूल को इसमें शामिल किया जा सकता है। यहां एक चतुर्थी श्रेणी महिला कर्मचारी के साथ आंगनबाड़ी सहायिकाओं की तैनाती की जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल विकास विभाग के सुपरवाइजर्स एवं बेसिक शिक्षा विभाग से निर्वाचन दायित्व से मुक्त महिला टीचर्स इसकी देखरेख करेंगी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को इस संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
 

Also Read

फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 May 2024 04:48 PM

गोंडा फेसबुक पर टिप्पणी करना पड़ा भारी : फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए शैलेंद्र कुमार नामक इस युवक ने... और पढ़ें