पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत जनपद के सभी थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर...
मिशन शक्ति अभियान : एंटी रोमियो टीम और बीट पुलिस अधिकारियों ने किया महिलाओं को जागरूक
![एंटी रोमियो टीम और बीट पुलिस अधिकारियों ने किया महिलाओं को जागरूक](https://image.uttarpradeshtimes.com/sa-thumbnail-2024-06-07t182616708-34915.jpg)
Jun 07, 2024 19:46
Jun 07, 2024 19:46
महिलाओं को किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत थानों पर गठित एण्टीरोमियो टीम और बीट पुलिस अधिकारियों ने गांवो में भ्रमण किया। इस दौरान टीम ने प्राथमिकता के आधार पर महिला, बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही महिला सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण कराने के सम्बन्ध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया और रैली निकालकर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन आदि अधिकारो के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।
ग्राम चौपाल के माध्यम से सुनी जाएंगी महिलाओं की शिकायत
अब महिलाओं और बालिकाओं को अपनी समस्या और शिकायत लेकर पुलिस चौकी, पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पडेगा बल्कि शक्ति दीदी नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवो में उपस्थित होकर महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा।
हेल्पलाइन नंबरों के बारे में दी गई जानकारी
जनपद के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारीगणों (शक्ति दीदी) ने शुक्रवार को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। इस दौरान टीम ने बच्चों, महिलाओं, बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान 4.0 के बारे में पम्पलेट बांटकर उन्हे आत्मरक्षा के बारे में बताया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बरों 1090, 181, 112, 1076, 1098, 108, 102, 1930 आदि के बारे में पूरी जानकारी दी।
Also Read
![मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज यातायात ठप, सभी ट्रेनें रद्द मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज यातायात ठप, सभी ट्रेनें रद्द](https://image.uttarpradeshtimes.com/uu-94-18345.jpg)
7 Jul 2024 03:06 PM
रेलवे प्रशासन ने बिछिया-मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर चलने वाली सभी मीटर गेज ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया है। पलिया कला और भीरा खीरी के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से बहने वाली नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे ट्रैक पर पानी भर गया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उ... और पढ़ें