महसी भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दंगा फैलाने, पथराव और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने...
भाजपा नेताओं ने फैलाया दंगा! बहराइच में BJP विधायक सुरेश्वर सिंह ने दर्ज कराया केस, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष समेत 8 नामजद
Oct 22, 2024 00:32
Oct 22, 2024 00:32
भाजपा विधायक ने खोला मोर्चा
दरअसल बीते दिनों हुए हिंसा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर घटना वाले स्थान पर पहुंचकर जमकर बवाल और हंगामा किए थे। भाजपा विधायक के समझाने पर भी बात नहीं माने थे और जमकर पथराव किया था। भाजपा विधायक ने अपने ही पार्टी के पदाधिकारी पर मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आप लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं और मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नाराजगी भी है।
ये भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 : श्रद्धालुओं को मिलेगा 'सुरक्षित स्नान', अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे SDRF-NDRF जवान
फायरिंग और पथराव करने का आरोप
भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने अपने ऊपर फायरिंग और पथराव करने का भी आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बहराइच जिला अस्पताल के सामने भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह की गाड़ी को रोक करके नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव और फायरिंग किया था।
ये भी पढ़ें : सरसावा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन : उड़ानें शुरू होने में लगेगा समय, कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
Also Read
21 Oct 2024 05:22 PM
गोंडा नगर पालिका परिषद ने टैक्स न जमा करने वाले 15 बड़े बकायदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की है। नगर पालिका ने इन बकायदारों को नोटिस.... और पढ़ें