बुलडोजर चालक की बाल-बाल बची जान : अवैध दुकान गिराते समय हुआ हादसा, जानें पूरा मामला

अवैध दुकान गिराते समय हुआ हादसा, जानें पूरा मामला
UPT | बहराइच में दुकान गिराते समय बुलडोजर पर गिरा मलबा

Sep 25, 2024 17:40

उत्तर प्रदेश के बहराइच में अवैध दुकानों को हटा रहा बुलडोजर क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल एक दुकान को गिराते समय उसका मलबा बुलडोजर पर आ गिरा।  इससे उसका आगे का हिस्सा टूट गया...

Sep 25, 2024 17:40

Bahraich News : उत्तर प्रदेश के बहराइच में अवैध दुकानों को हटा रहा बुलडोजर क्षतिग्रस्त हो गया। दरअसल एक दुकान को गिराते समय उसका मलबा बुलडोजर पर आ गिरा।  इससे उसका आगे का हिस्सा टूट गया। इस हादसे में  बुलडोजर चालक की जान बाल-बाल बची। दुकान को गिराते समय चालक को अंदाजा नहीं था कि हादसा भी हो सकता है। ऐसे में अचानक मलबा गिरने से वह घबरा गया। 

हाईकोर्ट के आदेश पर हटाया जा रहा है अतिक्रमण
बहराइच में हाईकोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है। सरकारी जमीन पर बने अवैध मकान गिराए जा रहे हैं। यहां करीब 23 भवनों को गिराने का काम चल रहा है।  इसमें 8 से 9 दुकानें भी शामिल हैं। ऐसे ही एक दुकान को बुधवार को जब गिराया जा रहा था, तो दुकान का सारा मलबा बुलडोजर पर आ गिर गया। इससे बुलडोजर क्षतिग्रस्त हो गया।  इस घटना में चालक की जान बाल-बाल बची।

डैमेज हुआ बुलडोजर
बुलडोजर चलाने वाले ड्राइवर मुकेश ने बताया कि वह दुकान गिरा रहा था। तभी अचानक से एक बड़ा सा स्लैब बुलडोजर पर ही आ गिरा। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया, लेकिन बुलडोजर का अगला हिस्सा डैमेज हो गया है। बुलडोजर पर स्लैब गिरने से उसका शीशा चिपक गया और मडगार्ड भी टूट गया है।

 

Also Read

जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से रुके कार्यों को मिली गति, छह साल का ठहराव

25 Sep 2024 04:43 PM

गोंडा रूपईडीह क्षेत्र पंचायत में विकास की राह खुली : जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से रुके कार्यों को मिली गति, छह साल का ठहराव

गोंडा जनपद के रूपईडीह विकासखण्ड में छह साल से रुके विकास कार्यों को गति देने का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के हाल ही में किए गए निरीक्षण के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। और पढ़ें