बहराइच में तेंदुए का आतंक : शिकार की खोज में आधी रात को थाने में पहुंचा तेंदुआ, मचा हड़कंप

शिकार की खोज में आधी रात को थाने में पहुंचा तेंदुआ, मचा हड़कंप
UPT | सीसीटीवी में कैद हुआ तेंदुआ

Sep 25, 2024 00:57

बहराइच में तेंदुए का आंतक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इलाके के लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुए का आंतक खत्म होने का नाम नहीं ले...

Sep 25, 2024 00:57

Bahraich News : उत्तर प्रदेश के बहराइच में तेंदुए का आंतक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। इलाके के लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि तेंदुए का आंतक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल से लगे मोतीपुर थाने में सोमवार की आधी रात अचानक भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई, जब मोतीपुर पुलिस स्टेशन परिसर में तेंदुआ पहुंच गया। सामने तेंदुए को देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर वनकर्मी पहुंचे और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को जंगल की और भगाने में सफल हुए। तेंदुए के जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।



तेंदुए देख पुलिस के उड़े होश
मोतीपुर थाना कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से लगा हुआ है। यहां हमेशा वन्यजीवों का खतरा बना रहता है। रात करीब 12 बजे जंगल से शिकार की खोज में निकला तेंदुआ थाने में पहुंच गया। थाने में डयूटी पर मौजूद संतरी की नजर सामने आ रहे तेंदुए पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगा। सूचना मिलते ही थाना परिसर में हड़कंप मच गया और अन्य पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे से उसके मूवमेंट पर नजर रखते हुए रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई। 

दल बल के साथ मौके पर पहुंचे रेजर
रेजर सुरेंद्र कुमार तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिसर में टहल रहे तेंदुए को जंगल की ओर भगाने के लिए हांका लगवाने लगे। करीब दो घंटे तक जुझने के बाद तेंदुआ जंगल की तरफ भागा। रेंजर तिवारी ने बताया कि थाना जंगल से लगा हुआ है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है।

Also Read