बहराइच हिंसा : बवाल के बाद इंटरनेट बंद, पुलिस ने 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया

बवाल के बाद इंटरनेट बंद, पुलिस ने 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया
UPT | बहराइच हिंसा

Oct 14, 2024 13:49

बहराइच के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में हिंसा के बाद जगह-जगह आगजनी हो रही है। प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा बंद भी बाधित कर दी है। पुलिस ने 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया

Oct 14, 2024 13:49

Bahraich News : बहराइच के महसी तहसील के हरदी थाना क्षेत्र में रविवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद हो गया। आरोप है इस दौरान महराज गंज कस्बे में दूसरे समुदाय की ओर से पथराव और फायरिंग की गई। इसमें मूर्ति विसर्जन में शामिल रेहुवा निवासी राम गोपाल मिश्रा (22 वर्ष) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हिंसा के बाद जगह-जगह आगजनी हो रही है। प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा बंद भी बाधित कर दी है।

इंटरनेट सेवा बंद 
प्रशासन ने हिंसा के बाद एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाहें या भड़काऊ सामग्री फैलने से रोकी जा सके। महसी, हरदी तहसील पर इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। इंटरनेट बंद होने से जिले के लोग सोशल मीडिया या अन्य ऑनलाइन माध्यमों से कोई भी जानकारी साझा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे संभावित गलत सूचनाओं को फैलने से रोका जा सके। 

पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
बहराइच की हिंसा का असर लखनऊ में भी दखने को मिला है  प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ सेवा अस्पताल में भीड़ ने आग लगा दी है। बहराइच के महसी तहसील में कुछ प्रदर्शनकारियों ने आधा दर्जन घरों, गड़ियों और दुकानों में आग लगा दी। जिसके चलते प्रशासन ने एहतियातन सभी स्कूलों और बाजारों को बंद करवा दिया है।  पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।
पीछे हटा पुलिस बल
बढ़ती आगजनी को देखते हुए पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके से पीछे हट गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने हाईवे को घेर लिया है। वाहनों और दुकानों में आग लगाई जा रही है। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की भीड़ है। कुछ जगहों पर पुलिस इक्का-दुक्का ही दिख रही है। थोड़ी देर पहले पीएसी पहुंची है लेकिन उनकी संख्या पर्याप्त नहीं थी।

30 उपद्रवी हिरासत में
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 30 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए होम सेक्रेटरी संजीव गुप्ता और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश मौके पर पहुंचे। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, संजय प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

Also Read

जिले में धारा 163 लागू, बिना आधार कार्ड के नहीं कर सकेंगे एंट्री

14 Oct 2024 05:13 PM

बहराइच बहराइच हिंसा : जिले में धारा 163 लागू, बिना आधार कार्ड के नहीं कर सकेंगे एंट्री

हालात पर काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश के गृह सचिव संजीव गुप्ता और अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं। इस समय पूरे जिले में धारा 163 या निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है... और पढ़ें