advertisements
advertisements

बहराइच में योगी की जनसभा : सीएम बोले-पाकिस्तान का नारा लगाने वालों का कर देंगे बुरा हाल

सीएम बोले-पाकिस्तान का नारा लगाने वालों का कर देंगे बुरा हाल
UPT | बहराइच में योगी की जनसभा

May 07, 2024 18:15

लोकसभा चुनाव के बीच सीएम योगी मंगलवार को प्रचार करने बहराइच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पाकिस्तान पर भी तंज कसते हुए कहा...

May 07, 2024 18:15

Bahraich News : सूबे के सीएम योगी आदित्य नाथ ने मंगलवार को बहराइच से पाकिस्तान और सपा-कांग्रेस को चेतावनी दी। लोक सभा चुनाव के प्रचार में जुटे मुख्यमंत्री विपक्ष पर जमकर बरसे और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंगलवार दोपहर नानपारा कस्बा स्थित सआदत इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी डॉ.आनंद गोंड के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर सीएम ने कहा, मोदी जी की नीति, नीयत और​ विजन पर जनता-जनार्दन का अटूट विश्वास है। बहराइच के हर बूथ पर समृद्धि का 'कमल' खिलने जा रहा है। सम-विषम परिस्थितियों में सदैव राष्ट्रवाद का साथ देने वाली शौर्य एवं पराक्रम की पावन भूमि बहराइच की जनता का यह उत्साह 'अबकी बार 400 पार' का उद्घोष है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की प्रचंड विजय सुनिश्चित है।

राम मंदिर का निर्माण भाजपा ने करके दिखा दिया 
सीएम ने कहा, श्री रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण कांग्रेस के लिए असंभव था, सपा के लिए असंभव था और बसपा के लिए भी असंभव था। मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने उसको संभव करके दिखा दिया है।

पाकिस्तान का नारा लगाने वाले वहां जाकर भूखो मरो
उन्होंने कहा, 2014 के बाद का भारत आज आप देख रहे होंगे 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिल रहा है। अब जो लोग पाकिस्तान का नारा लगाते हैं उनको बोलो वही हाल कर देंगे जो हाल महाराज सुहेल देव ने सालार मसूद का किया था। उनको बोलो उस भीखमंगे पाकिस्तान का नारा लगाते हो तो जाओ वहां जाकर भूखो मरो भारत के ऊपर बोझ मत बनो। सीएम योगी ने कहा, पाकिस्तान का नारा लगाने वालों का बुरा हाल करेंगे। क्या कांग्रेस के साथ खड़े होंगे जो आतंकवाद का समर्थन करती है।  ये चुनाव देश के लिए लड़ा जा रहा है। आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ा जा रहा है। किसान आत्मनिर्भर, व्यापारी आत्मनिर्भर, हर नागरिक आत्मनिर्भर होगा।  
  राम विरोधी है समाजवादी पार्टी
उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी तो राम विरोधी है। ये लोग हमेशा भगवान राम का विरोध करते रहे। क्या राम द्रोही के साथ हम खड़े होंगे, क्या कांग्रेस के साथ खड़े होंगे जो आतंकवाद का समर्थन करती है। इसीलिए आज हम आए हैं देश की आवाज के साथ बहराइच की आवाज भी जुड़नी चाहिए। इसलिए आप सबसे से अपील है कि डॉक्टर आनंद कुमार गौड़ को भारी बहुमत से विजय बना के भेजेंगे। सभी लोग सहमत है कमल चुनाव चिन्ह पर विजय बना के भेजेंगे। मोदी जी का संदेशा घर घर पहुंचाएंगे। मोदी जी का संदेशा है कि 13 मई को हर व्यक्ति पहले मतदान करेगा फिर जलपान करेगा। अगले पांच दिन का समय प्रचार के लिए बचा है, छठे दिन मतदान करना है। इन पांच दिनों का उपयोग आप देश के लिए करेंगे। ये चुनाव देश के लिए लड़ा जा रहा है। आपकी आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ा जा रहा है। 

विकसित भारत के लिए दें भाजपा को वोट
सीएम योगी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मतलब नौजवान आत्मनिर्भर, महिलाएं आत्मनिर्भर, सान आत्मनिर्भर व्यापारी आत्मनिर्भर, हर नागरिक आत्मनिर्भर होगा, खुशहाल होगा। विकसित भारत का आधारशिला बनेगा और विकसित भारत का मतलब दुनिया को नेतृत्व देने वाला भारत।  उस भारत के लिए एक और मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी, अपना दल, निषद पार्टी, राजभर पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल है और दूसरी तरफ भारत का विरोध करने वाले भारत के  महापुरुषों का अपमान करने वाले, प्रभु राम की सत्ता को, प्रभु कृष्ण की सत्ता को चुनौती देने वाले, गौ हत्या को प्रश्रय देने वाले, आतंकवाद के समर्थक देशद्रोहियों को गले का हार बनाने वाले कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के लोगों का गठबंधन है। इसलिए 13 मई को भारतीय जनता पार्टी के लिए आप सबके समर्थन की आकांक्षा करते हुए आज हम सब यहां पर आए हैं। डॉ. आनंद कुमार को भारी बम से विजय बना के भेजेंगे। 

Also Read

फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 May 2024 04:48 PM

गोंडा फेसबुक पर टिप्पणी करना पड़ा भारी : फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए शैलेंद्र कुमार नामक इस युवक ने... और पढ़ें