लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, अस्थायी चौकियां बनाएं जाएंगे....

चुनाव को लेकर नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा, अस्थायी चौकियां बनाएं जाएंगे....
UPT | सीमा क्षेत्र में तैनात पुलिस

Apr 05, 2024 00:42

देश में लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रदेश के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। दोनों देश...

Apr 05, 2024 00:42

Short Highlights
  • जिले में दो चरणों में होगा मतदान
  • 13 और 20 मई को होगा मतदान
     
Bahraich News : देश में लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रदेश के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। दोनों देश जहां अपने सीमा क्षेत्र में अस्थाई चौकियां बना रहे हैं, चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमा क्षेत्र में सघन जांच भी शुरू कर दी गई है। नेपाल की ऑर्म्ड पुलिस फोर्स और सिविल पुलिस ने एसएसबी (SSB) जवानों एवं भारतीय पुलिस के साथ संयुक्त गश्त की शुरुआत की। नेपाल की यह टीम नेपाल सीमा से सटे बहराइच, श्रावस्ती आदि में लगभग आधा किमी की गश्त करेगी।

जिले में दो चरणों में होगा मतदान
बहराइच जिले में दो चरणों में मतदान होगा। चौथे चरण में यानि 13 मई को लोकसभा क्षेत्र बहराइच और पांचवें चरण में यानि 20 मई को कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए मतदान होगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। बीते सोमवार को इंडो-नेपाल बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें दोनों सीमा क्षेत्रों में अस्थाई चौकियां बनाने पर सहमति बनी थी। भारत-नेपाल की लगभग 100 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने के लिए भी चर्चा की गई।

06 अस्थायी चौकियां बनाई जाएंगी
रुपईडीहा पुलिस की ओर से सीमा क्षेत्र में 06 अस्थायी चौकियां बनाई जाएंगी। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि अगामी चुनाव को देखते हुए चौकियों पर बैरियर लगाकर सघन जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिशन स्कूल के पास, रंजीत बोझा, पचपकड़ी, शिवपुरा, निबिया, मुंशी पुरवा पर चौकी बनाई गई है।

Also Read

मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज यातायात ठप, सभी ट्रेनें रद्द

7 Jul 2024 03:06 PM

बहराइच बहराइच में बारिश का कहर : मैलानी-नानपारा रेलमार्ग पर आज यातायात ठप, सभी ट्रेनें रद्द

रेलवे प्रशासन ने बिछिया-मैलानी-नानपारा रेल प्रखंड पर चलने वाली सभी मीटर गेज ट्रेनों को आज के लिए रद्द कर दिया है। पलिया कला और भीरा खीरी के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे से बहने वाली नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है, जिससे ट्रैक पर पानी भर गया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उ... और पढ़ें