advertisements
advertisements

गोंडा से अच्छी खबर : बीसी संचालक की बेटी बनी आईएफएस, पांचवें प्रयास में मिली कामयाबी...

बीसी संचालक की बेटी बनी आईएफएस, पांचवें प्रयास में मिली कामयाबी...
UPT | तृप्ति सिंह फाइल फोटो

Apr 18, 2024 17:43

गोंडा जिले की रहने वाली 23 वर्षीय तृप्ति कलहंस ने यूपीएससी परीक्षा में 199वीं रैंक हासिल करके गोंडा जिले का नाम रोशन किया है। तृप्ति कलहंस ने गोंडा जिले के फातिमा इंटर कॉलेज से अपनी...

Apr 18, 2024 17:43

Gonda News : गोंडा जिले की रहने वाली 23 वर्षीय तृप्ति कलहंस ने यूपीएससी परीक्षा में 199वीं रैंक हासिल करके गोंडा जिले का नाम रोशन किया है। तृप्ति कलहंस ने गोंडा जिले के फातिमा इंटर कॉलेज से अपनी प्रारंभिक परीक्षा की शुरुआत की थी। इंटर तक यहीं पर पढ़ाई की। इंटर की परीक्षा पास होने के बाद तृप्ति दिल्ली गई। वहां पर इन्होंने कमला नेहरू कॉलेज से स्नातक तक पढ़ाई पूरी की। स्नातक के बाद तृप्ति ने सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी शुरू की। चार बार उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन, पांचवीं बार तृप्ति कलहंस ने सफलता हासिल कर आईएफएस बनी है। 

पिता चलाते हैं बैंक ग्राहक सेवा केंद्र 
तृप्ति कलहंस के पिता नवरंग सिंह बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करते हैं। जहां पर लोगों के पैसे का आदान-प्रदान किया जाता है। तृप्ति की मां नीरज सिंह गृहणी हैं। एक छोटा भाई भी है, जो अभी 12वीं में पढ़ाई कर रहा है। तृप्ति मूलतः परसपुर विकास खंड के धौरहरा गांव की रहने वाली है, लेकिन गोंडा जिले के आवास विकास कॉलोनी में अपना मकान बनाकर के उनके पिता नवरंग सिंह रहते हैं। यहीं पर बीसी चलाते हैं। वर्तमान में तृप्ति कलहंस दिल्ली में हैं और उनके माता-पिता एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई गए हुए हैं। 

गोंडा का नाम रोशन कर रहे बच्चे
कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह तृप्ति कलहंस के पैतृक निवास धौरहरा पहुंचकर उनके बाबा और उनकी छोटी बहन से मुलाकात करके सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल करने पर बधाई दी। बीजेपी सांसद ने अपने फेसबुक पेज पर तृप्ति कलहंस के परिजनों से मुलाकात कर बधाई देने का वीडियो पोस्ट किया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि हमने 1992 में एक नारा दिया था साक्षर गोंडा, हरा भरा गोंडा। वह नारा आज साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुझे प्रसन्नता है कि हमारे गोंडा के होनहार बच्चे पूरे देश में नाम रोशन कर रहे हैं। कोई ऐसी परीक्षा नहीं है, जिसमें गोंडा का कोई ना कोई बच्चा सफलता हासिल न किया हो। सभी परीक्षाओं में गोंडा के होनहार बच्चे सफलता हासिल कर रहे हैं।

Also Read

फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 May 2024 04:48 PM

गोंडा फेसबुक पर टिप्पणी करना पड़ा भारी : फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए शैलेंद्र कुमार नामक इस युवक ने... और पढ़ें