advertisements
advertisements

भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन ने किया नामांकन : जनप्रतिनिधियों को अंदर ले जाने को लेकर एएसपी से हुई नोकझोंक

जनप्रतिनिधियों को अंदर ले जाने को लेकर एएसपी से हुई नोकझोंक
UPT | भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने किया नामांकन।

Apr 30, 2024 00:38

भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि जो भाजपा के मुद्दे हैं, वही सबके मुद्दे हैं। इस देश को आगे बढ़ाना है।

Apr 30, 2024 00:38

Gonda News (मनोज कुमार) : गोंडा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने सोमवार को नामांकन किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत में नोकझोंक हुई। प्रस्तावकों और जनप्रतिनिधियों को अंदर ले जाने को लेकर दोनों तरफ से हुई बहस के बाद पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री और पूर्व होमगार्ड मंत्री एवं विधायक पलटू राम को गेट से वापस जाना पड़ा। 

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने एक सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने के बाद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि जो भाजपा के मुद्दे हैं, वही सबके मुद्दे हैं। इस देश को आगे बढ़ाना है। समाज को आगे बढ़ाना है। विकास होना है। गांव स्तर से लेकर के देश स्तर तक विकास की हम लोगों की बात है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में शुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक रेलवे ओवर ब्रिज बनाने का हम लोगों का प्लान है। हमें गोंडा में एक इंडस्ट्रियल पार्क या बिजनेस हब बनाने की जरूरत है, क्योंकि बगल में अयोध्या है, उसका तेजी से विकास हो रहा है। 

विपक्ष पर साधा निशाना
नामांकन के बाद विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इनके पास जो चार पुरानी जो चीज हैं, उसी को रट रहे हैं, उसी जातिवाद के मुद्दे को लेकर चुनाव में आ गए हैं। वहीं गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ चलाए जा रहे नरेटिव को लेकर की कीर्तिवर्धन ने कहा कि देखिए विपक्ष कुछ ना कुछ तो नरेटिव चलाएगा ही और लेकर चलना है। हमें अपनी बात करनी है। हमें इस देश को आगे ले जाने की बात करनी है। 10 साल से इसी को विपक्ष के लोग कर रहे हैं। जनता भी देख रही है। विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा ही नहीं है।
 

Also Read

14,000 कर्मचारी-अधिकारी ड्यूटी पर तैनात, 37 लाख मतदाता करेंगे मतदान

19 May 2024 06:00 PM

गोंडा गोंडा में मतदान की तैयारियां पूरी : 14,000 कर्मचारी-अधिकारी ड्यूटी पर तैनात, 37 लाख मतदाता करेंगे मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में गोंडा और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्रों के लिए कल होने वाले मतदान को लेकर गोंडा जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज मैदान से आज 3,002 पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किय... और पढ़ें