सड़क हादसे में चार लोगों की मौत : बोलेरो से जा रहे थे देवीपाटन मंदिर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी

बोलेरो से जा रहे थे देवीपाटन मंदिर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी
UPT | Symbolic Image

Oct 04, 2024 13:47

गोंडा से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेंदुली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा देर रात हुआ जब चारों लोग गोंडा से बलरामपुर स्थित...

Oct 04, 2024 13:47

Gonda News : गोंडा से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां इटियाथोक थाना क्षेत्र के बेंदुली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा देर रात हुआ जब चारों लोग गोंडा से बलरामपुर स्थित देवीपाटन मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गाड़ी
जानकारी के अनुसार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे के समय बोलेरो खरगूपुर से इटियाथोक की ओर जा रही थी। इस दर्दनाक घटना में शामिल चारों युवकों की पहचान की गई है। इनमें 22 वर्षीय अभिषेक साहू, 20 वर्षीय धर्म सिंह, 22 वर्षीय राम बच्चन पांडेय, और 21 वर्षीय दीपू मिश्रा शामिल हैं।

मौके पर हुई चारों की मौत
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया, लेकिन तब तक चारों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इस घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी मृतक अलग-अलग गांवों से ताल्लुक रखते हैं। अभिषेक साहू ठड़क्की पट्टी, धर्म सिंह कंसापुर, रामबचन पांडेय तिवारी बाजार और दीपू मिश्रा कचनापुर के निवासी थे। इटियाथोक थाना पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Also Read