Gonda News : केंद्रीय मंत्री के नाम पर ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने वाला जालसाज गिरफ्तार, मामला दर्ज

केंद्रीय मंत्री के नाम पर ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने वाला जालसाज गिरफ्तार, मामला दर्ज
UPT | मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह

Oct 10, 2024 18:18

गोंडा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जालसाज ने खुद को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया बताकर चकबंदी विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग करा लिए।

Oct 10, 2024 18:18

Gonda News : गोंडा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जालसाज ने खुद को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया बताकर चकबंदी विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग करा लिए। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि को इस जालसाजी की जानकारी मिली। इसके बाद मंत्री के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने कटरा बाजार थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जगदीशपुर गांव का रहने वाला है आरोपी
मामले में जगदीशपुर गांव का रहने वाला सतीश नामक युवक आरोपी है, जिसने अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप डीपी में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की फोटो लगाकर खुद को मंत्री बताना शुरू किया। आरोप है कि सतीश ने फर्जी तरीके से मंत्री के नाम का इस्तेमाल करके चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर दबाव बनाकर उनके ट्रांसफर और पोस्टिंग कराए। इसके लिए वह न केवल अधिकारियों को फोन करता था, बल्कि खुद को मंत्री बताते हुए उन्हें ट्रांसफर की धमकी भी देता था।



आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया, मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह ने कटरा बाजार थाने में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। उन्होंने अपनी तहरीर में लिखा कि सतीश द्वारा इस तरह से मंत्री की छवि को धूमिल करने और फर्जी तरीके से अधिकारियों पर दबाव डालने की कार्रवाई गंभीर अपराध है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह जालसाज केंद्रीय मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है और विभागीय कर्मचारियों को गलत तरीके से प्रभावित कर रहा है।

 थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
कटरा बाजार थाना अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि राजेश कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर सतीश के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी और सरकारी पद का दुरुपयोग करने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

Also Read

मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक की मौत, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर दी जानकारी

10 Oct 2024 06:15 PM

गोंडा Gonda News : मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक की मौत, पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर दी जानकारी

गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में शृंगार कुंज मंदिर के पास एक युवक की मौत के बाद हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय राम जनम चौहान के रूप में हुई है... और पढ़ें