हैरानी : जिस महिला की हत्या की सजा काट रहे ससुराल वाले, वो प्रेमी साथ इस हालत में मिली जिंदा

जिस महिला की हत्या की सजा काट रहे ससुराल वाले, वो प्रेमी साथ इस हालत में मिली जिंदा
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 07, 2024 13:29

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ससुराल वाले एक ऐसे अपराध की सजा काट रहे थे जो   उन्होंने किया ही नहीं। जिस विवाहिता की हत्या और अपहरण का केस दर्ज...

Oct 07, 2024 13:29

Gonda News :  उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ससुराल वाले एक ऐसे अपराध की सजा काट रहे थे जो   उन्होंने किया ही नहीं। जिस विवाहिता की हत्या और अपहरण का केस दर्ज था वह करीब साढ़े तीन वर्ष बाद लखनऊ में प्रेमी संग मिली। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कार्रवाई की रिपोर्ट पुलिस से तलब की तो मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई की गई। इस दौरान युवती मिली।

अचानक घर से गायब हो गई थी कविता
पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय कविता देवी की शादी 17 नवंबर 2017 को ददुआ बाजार निवासी विनय कुमार से हुई थी। शुरूआत में सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन पांच मई 2021 को कविता अचानक घर से गायब हो गई। उसकी गुमशुदगी ने परिवार में हड़कंप मचा दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया। छह महीने बाद पति विनय ने भी कविता के अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसके बाद मामला कोर्ट में पहुंच गया। 



महिला के घर आना जाना था प्रेमी का
मामले की गंभीरता को देखते हुए यह मामला हाईकोर्ट में पहुंचा। जहां न्यायालय ने पुलिस से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। एसपी विनीत की निगरानी में एसओजी और नगर कोतवाली पुलिस की टीम बनाई। इसी टीम ने कविता को लखनऊ में उसके प्रेमी सत्यनारायण गुप्ता के घर से बरामद किया। सत्यनारायण की गोंडा के दुर्जनपुर बाजार में एक दुकान थी, और कविता के घर उसका आना-जाना था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और इसके बाद कविता ने अपने ससुराल से जाने का निर्णय लिया।

कोर्ट में पेश होगी कविता
कविता और सत्यनारायण एक साल तक अयोध्या में रहे। बाद में वे लखनऊ में रहने लगे। अब कविता को सीजेएम कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां उसके बयान लिए जाएंगे। 

Also Read

हादसे में दो की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

7 Oct 2024 02:38 PM

गोंडा गोंडा में पटाखा विस्फोट : हादसे में दो की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

इस विस्फोट के कारण आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं और एक युवक का पैर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना तरबगंज की उमरी रोड स्थित बेलसर गांव में हुई है... और पढ़ें