advertisements
advertisements

Gonda News : प्रधानाध्यापक कर रहा था प्रत्याशी का प्रचार, डीएम ने लिया ये एक्शन तो... 

प्रधानाध्यापक कर रहा था प्रत्याशी का प्रचार, डीएम ने लिया ये एक्शन तो... 
UPT | निलंबित अध्यापक

Apr 17, 2024 11:32

डीएम ने किया निलंबित आचार संहिता उल्लंघन में संलिप्त था प्रधानाध्यापक

Apr 17, 2024 11:32

Gonda News : जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अगुवाई में जिला प्रशासन निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था के साथ लोकसभा निर्वाचन 2024 कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद में आदर्श चुनाव आचार संहिता का प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसके उल्लंघन पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
 
डीएम की कार्रवाई से हड़कंप
आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक के एक राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार के प्रचार प्रसार में शामिल होने की पुष्टि हुई है। इस कार्रवाई से जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने साफ कर दिया कि जिला प्रशासन जनपद में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था के साथ चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इनमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
  
बीजेपी नेता ने की थी शिकायत
मामला छपिया के ग्राम पंचायत बखरौली का है। भाजपा जिलाध्यक्ष की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में छपिया के ग्राम पंचायत बखरौली के कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार वर्मा पर लोकसभा चुनाव में एक राजनीतिक पार्टी के उम्मीदवार के प्रचार प्रसार के लिए आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के आरोप लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने इन आरोपों की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। 

खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि तिवारी को जांच सौंपी 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचन्द यादव ने बताया कि प्रधानाध्यापक का यह कृत्य आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों के विपरीत है। सरकारी सेवक कर्मचारी आचरण नियमावली का भी उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि अरुण कुमार वर्मा को निलंबित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय घनश्यामपुर से सम्बद्ध कर दिया गया है। इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी खण्ड शिक्षा अधिकारी गीतांजलि तिवारी को सौंपी गई है।

Also Read

फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 May 2024 04:48 PM

गोंडा फेसबुक पर टिप्पणी करना पड़ा भारी : फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए शैलेंद्र कुमार नामक इस युवक ने... और पढ़ें