advertisements
advertisements

मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाई गई रणनीति : बूथों और ग्राम पंचायतों पर चलाए जाएंगे विशेष अभियान, ऐसे करेंगे जागरूक

बूथों और ग्राम पंचायतों पर चलाए जाएंगे विशेष अभियान, ऐसे करेंगे जागरूक
UPT | मतदान के लिए जागरूक किया गया।

Apr 12, 2024 22:30

जिला प्रशासन की तरफ से पिछले विधानसभा चुनाव में 45 प्रतिशत से कम वेटिंग वाले बूथों/ ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है। इन बूथों/ ग्राम पंचायतों पर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Apr 12, 2024 22:30

Gonda News : जिलाधिकारी नेहा शर्मा की अगुवाई में प्रशासन लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। हर घर सकोरा अभियान जैसे अभिनव प्रयोग के बाद अब एक ओर अनूठी पहल की गई है। 

विशेष कार्यक्रम का होगा आयोजन
जिला प्रशासन की तरफ से पिछले विधानसभा चुनाव में 45 प्रतिशत से कम वेटिंग वाले बूथों/ ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है। इन बूथों/ ग्राम पंचायतों पर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि मंगल दलों के बीच प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। यह अपने चिन्हितों बूथों/ ग्राम पंचायतों पर विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित करेंगे। जिले में 20 मई को मतदान होना है। 45 प्रतिशत से कम वेटिंग वाले इन बूथों/ ग्राम पंचायतों में जिसका मतदान प्रतिशत सर्वाधिक रहेगा, वहां अभियान चलाने वाले मंगल दल को सम्मानित किया जाएगा।   

उल्लेखनीय है कि जनपद में लोकसभा चुनाव पांचवें चरण यानी 20 मई को होना है। गोंडा में 25.30 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 13.50 लाख पुरुष, 11.82 लाख महिलाएं और 94 ट्रांसजेंडर हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 52.2 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो कि राज्य औसत 59.21 प्रतिशत से कम था। इसी क्रम में आगामी 2024 आम चुनावों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास जारी हैं।

100 से ज्यादा बूथ किए गए हैं चिन्हित
विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत आगामी 14 अप्रैल से की जाएगी। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि 45 प्रतिशत से कम वेटिंग वाले 100 से ज्यादा बूथों/ ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक/ महिला मंडल दल के सदस्यों के द्वारा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। वह घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करेंगे। ग्राम पंचायतों में साइकिल रैली के साथ ही बैठक, संगोष्ठी, शपथ कार्यक्रम, खेल-कूद समेत अन्य गतिविधियों से माध्यम से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन आयोजनों की प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
 

Also Read

फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

20 May 2024 04:48 PM

गोंडा फेसबुक पर टिप्पणी करना पड़ा भारी : फर्जी आईडी बनाकर भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में दी थी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोंडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के जरिये चुनावी माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किये गए शैलेंद्र कुमार नामक इस युवक ने... और पढ़ें