Gonda News : छोटे भाई की पत्नी को मार डाला, पढ़िये जेठ ने क्यों दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम...

छोटे भाई की पत्नी को मार डाला, पढ़िये जेठ ने क्यों दिया सनसनीखेज वारदात को अंजाम...
UPT | घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

Jul 12, 2024 15:21

खबर यूपी के गोंडा जिले से है, जहां पुरानी रंजिश में जेठ ने महिला की हत्या कर दी। इस वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की...

Jul 12, 2024 15:21

Gonda News : खबर यूपी के गोंडा जिले से है, जहां पुरानी रंजिश में जेठ ने महिला की हत्या कर दी। इस वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

क्या है पूरा मामला
गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसई के मजरे रानीपुर में 45 वर्षीय महिला की जेठ ने हत्या कर दी। बताया जाता है कि दोनों भाई बजरंगी और राम अवतार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण से बजरंगी के बड़े भाई राम अवतार ने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

महिला की हत्या से सनसनी 
बताया जाता है कि गांव की रहने वाली 45 वर्षीय आशा सुबह शौच के लिए जा रही थी, इसी दौरान उसके जेठ ने हमला करके हत्या कर दी। मामले में मृतका के पति बजरंगी ने बड़े भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बजरंगी ने आरोप लगाया है कि उसके बड़े भाई राम अवतार ने गले पर प्रहार करके उसकी पत्नी की हत्या कर दी। 

क्या कहती है पुलिस
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि शुक्रवार की सुबह छपिया के सिसई रानीपुर में जेठ ने गले पर प्रहार करके महिला की हत्या कर दी। मृतका के पति के शिकायती पत्र पर आरोपी जेठ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। 

Also Read

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बहने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति

13 Sep 2024 06:56 PM

गोंडा Gonda News : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बहने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति

नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा तटीय इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए चेतावनी... और पढ़ें