रवि किशन ने दिया वचन : 'संविधान के साथ नहीं होगी छेड़छाड़...', राहुल-अखिलेश पर बोला जोरदार हमला

'संविधान के साथ नहीं होगी छेड़छाड़...', राहुल-अखिलेश पर बोला जोरदार हमला
UPT | भाजपा प्रत्याशी रवि किशन

May 24, 2024 17:42

भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं होने की कसम खाई है। उन्होंने गोरखपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

May 24, 2024 17:42

Gorakhpur News : गोरखपुर लोकसभा सीट पर चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है। भाजपा ने 2024 के चुनाव में भोजपुरी अभिनेता रवि किशन पर भरोसा जताया हैं। भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए संविधान के साथ छेड़छाड़ नहीं होने की कसम खाई है। उन्होंने गोरखपुर में एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

संविधान को और मजबूत किया जाएगा
रवि किशन ने कहा कि 'संविधान प्रधानमंत्री मोदी के दिल के करीब है। संविधान बदलना होता तो भाजपा पिछले चुनाव में भी सदन में ताकत में रही। यह ऐसी झूठी अफवाहें हैं, मैं वचन देता हूं संविधान के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं होगी, संविधान को और मजबूत किया जाएगा। विरोधियों ने मंदिर पर चाबी लगाने की बात कही है, 370 धारा दोबारा शुरू करना चाहते हैं तो 4 जून को आपके मंशूबों पर पानी फिरेगा।
देश और मंदिर को बचाने का चुनाव
रवि किशन ने शुक्रवार को गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पांचवें चरण के बाद ऐतिहासिक रूझान देखने को मिला है। सपा प्रमुख अखिलेश के ट्वाट पर कहा कि चुनाव के परिणाम के बाद राहुल-अखिलेश दोनों राजकुमारों की जोड़ी बिछड़ जाएगी। एक राजकुमार ऑस्ट्रेलिया और दूसरा इटली चला जाएगा। 1 जून को पूर्वांचल में ऐतिहासिक मतदान होने वाला है। सभी को विश्व के सबसे बड़े नेता नरेंद्र मोदी को वोट देना है। मैंने 2019 में समाज की सेवा के लिए मुबंई छोड़ दी और गोरखपुर में बस गया। यह देश और मंदिर को बचाने का चुनाव है।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें