Gorakhpur News : घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध किया तो छत से नीचे धकेला, चार पर एफआईआर

घर में घुसकर युवती से छेड़खानी, विरोध किया तो छत से नीचे धकेला, चार पर एफआईआर
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jun 06, 2024 02:09

घटना के बाद पीड़िता की मां थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराई है। सीओ गीडा अनुराग सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Jun 06, 2024 02:09

Gorakhpur News : गोरखपुर में मनबढ़ों के हौसले बुलंद है। मनबढ़ों ने एक युवती के घर में घुसकर छेड़खानी की। युवती ने इसका विरोध किया तो उसे छत से नीचे धकेल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है।युवती किराये के मकान में रहती थी।

क्या है पूरा मामला
घटना के बाद पीड़िता की मां थाने पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराई है। सीओ गीडा अनुराग सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लेगी। दरअसल, सिकरीगंज इलाके की एक महिला गीडा इलाके में किराए का रूम लेकर अपने परिवार संग साथ रहती है। महिला का आरोप है कि बगल में किराए का रूम लेकर रहने वाले कुछ युवक 14 मई की रात करीब 8 बजे घर में घुस गए और मेरी बेटी से छेड़खानी करने लगे।

शिकायत करने पर जान पर जान से मारने की धमकी
पीड़िता की मां ने बताया कि जब बेटी भागकर छत पर पहुंची तो आरोपी वहां भी पहुंच गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब इसका विरोध किया को आरोपी बेटी को छत से नीचे धकेल कर वहां से फरार हो गए। इस दौरान बेटी को चोटें भी आई। पीड़िता की मां का आरोप है कि शिकायत करने पर एक आरोपी की बहन ने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

Also Read

गोरखपुर में पेट्रोल, डीजल से मुकाबला कर रहा  टमाटर, आसमान छूती कीमतों ने बिगाड़ा सब्जियों का जायका

8 Jul 2024 11:07 AM

गोरखपुर महंगाई की मार : गोरखपुर में पेट्रोल, डीजल से मुकाबला कर रहा टमाटर, आसमान छूती कीमतों ने बिगाड़ा सब्जियों का जायका

गोरखपुर में टमाटर के दामों में अचानक आई तेज उछाल ने आम जनता की जेब पर भारी दबाव डाल दिया है। पिछले कुछ दिनों में टमाटर के मूल्य में आई अप्रत्याशित वृद्धि ने न केवल उपभोक्ताओं को परेशान किया है, बल्कि स्थानीय बाजार की गतिविधियों पर भी गहरा प्रभाव डाला है। यह स्थिति केवल टमाटर त... और पढ़ें