राकेश टिकैत ने कूरेदा गन्ना किसानों का जख्म : बोले- सरकारों के झांसे में न आएं किसान, संगठित होकर करें आंदोलन

बोले- सरकारों के झांसे में न आएं किसान, संगठित होकर करें आंदोलन
UPT | देवरिया पहुंचे राकेश टिकैत।

Apr 09, 2024 20:10

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का आगमन मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर हुआ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया।

Apr 09, 2024 20:10

Short Highlights
  • भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किया देवरिया का दौरा
  • संगठन के पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र
  • बोले- किसानों फूट डालने का काम कर रही सरकारें
Deoria News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने मंगलवार को देवरिया का दौरा किया। पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया। वह यूपी में बनी अब तक की सरकारों पर हमलावर दिखे। कहा कि जनपद देवरिया कभी चीनी का कटोरा कहा जाता था। इस जिले में 14 चीनी मिलें हुआ करती थीं, लेकिन राजनैतिक दलों और जनपद के बड़े नेताओं की निष्क्रियता से सारी चीनी मिलें एक-एक कर बंद होती गईं। किसानों को संगठित होकर जिले में बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। सरकारें किसानों में फूट डालने का काम कर रही हैं। किसानों को इनके झासे में नहीं आना है।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का आगमन मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पर हुआ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके टिकैत भुजौली कालोनी स्थित मंडल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी के आवास पर आयोजित कार्यकर्ताओं से  मुलाकात किए। इसके बाद मंडल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी की पत्नी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भाकियू जिलाध्यक्ष बड़े शाही के बैरौना स्थित आवास पर सभी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर जिलाध्यक्ष की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जिले में मजबूत आंदोलन करने का सुझाव दिया।

यह भी रहे मौजूद
इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव पंडित सतीश ओझा, आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव, जिलाध्यक्ष गोरखपुर आशीष अग्रहरी, पूर्वी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह, मंडल संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी, जिलाध्यक्ष बड़े शाही, जिला संयोजक सदानंद यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्यामदेव राय, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जयकरन शाह, जिला महासचिव धनंजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत सिंह, मदन चौहान, हरेंद्र सिंह,युवा जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, अनिल मणि त्रिपाठी, राम अवध यादव, चंद्रदेव सिंह, विजय नारायण यादव, नन्हेलाल शर्मा, सुनील राय, ज्ञानेश्वर राय, रामाश्रय यादव, विजय शंकर सिंह कौशिक आदि लोग मौजूद रहे। 
 

Also Read

प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मिली स्वीकृति

8 Jul 2024 04:28 PM

महाराजगंज Maharajganj News :  प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मिली स्वीकृति

महराजगंज में पीपीपी मोडल पर प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए राष्ट्रीय आर्युविज्ञान आयोग द्वारा 2024-25 के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की स्वीकृति प्रदान की है... और पढ़ें