स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 : गार्बेज फ्री सिटी में देवरिया के छह निकायों को मिली वन स्टार रेटिंग

गार्बेज फ्री सिटी में देवरिया के छह निकायों को मिली वन स्टार रेटिंग
UP Times | symbolic Image

Jan 06, 2024 15:53

केंद्रीय नगरीय विकास मंत्रालय की ओर से कचरा मुक्त शहरों की रेटिंग जारी की गई है। जिसमें नगर पालिका परिषद देवरिया समेत जिले की 6 नगर निकायों को पहली बार...

Jan 06, 2024 15:53

Short Highlights

नगर पालिका परिषद देवरिया को मिला ओडीएफ डबल प्लस, 10 निकायों को वन प्लस

Deoria News (बैकुंठनाथ शुक्ल) : केंद्रीय नगरीय विकास मंत्रालय की ओर से कचरा मुक्त शहरों की रेटिंग जारी की गई है। जिसमें नगर पालिका परिषद देवरिया समेत जिले की 6 नगर निकायों को पहली बार गार्बेज फ्री सिटी (Garbage Free City) के लिए वन स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद देवरिया को ओडीएफ डबल प्लस (ODF Double Plus) तो अन्य 10 निकायों को ओडीएफ वन प्लस (ODF One Plus) का दर्जा मिला है। पूरे यूपी में केवल नोएडा को फाइव स्टार रेटिंग मिली।

वन स्टार रेटिंग मिलने से अधिकारी-कर्मचारी खुश
जिले की 6 नगर निकायों को वन स्टार रेटिंग मिलने के बाद अधिकारी कर्मचारियों से लेकर सफाई कर्मियों तक में खुशी का माहौल है। डीपीएम अनमोल रत्न सिंह, नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहित समेत उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य इच्छा नगर निकायों के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है। 

फाइव स्टार की ओर बढ़ाएंगे कदम
नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि आगे चलकर 5 स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया जाएगा। उन्होंने फाइव स्टार रेटिंग के लिए संसाधन जुटाने पर भी जोर दिया।

जिले के वन स्टार रेटिंग वाले निकाय
  • नगर पालिका परिषद देवरिया
  • नगर पालिका परिषद गौरा बरहज 
  • नगर पंचायत मझौली राज 
  • नगर पंचायत सलेमपुर 
  • नगर पंचायत लार
  • नगर पंचायत बरियारपुर

Also Read

कस्टम विभाग ने जब्त किया 8600 किलो चाइनीज लहसुन, सेहत के लिए है हानिकारक

18 Sep 2024 11:07 AM

महाराजगंज महराजगंज में बड़ी कार्रवाई : कस्टम विभाग ने जब्त किया 8600 किलो चाइनीज लहसुन, सेहत के लिए है हानिकारक

कस्टम विभाग ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा के पास एक ट्रक से 8600 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद किया है। चाइनीज लहसुन जहरीली और भारत में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद तस्कर... और पढ़ें