महराजगंज में बड़ी कार्रवाई : कस्टम विभाग ने जब्त किया 8600 किलो चाइनीज लहसुन, सेहत के लिए है हानिकारक

कस्टम विभाग ने जब्त किया 8600 किलो चाइनीज लहसुन, सेहत के लिए है हानिकारक
UPT | 8600 किलोग्राम चाइनीज लहसुन जब्त किया

Sep 18, 2024 12:59

कस्टम विभाग ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा के पास एक ट्रक से 8600 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद किया है। चाइनीज लहसुन जहरीली और भारत में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद तस्कर...

Sep 18, 2024 12:59

Maharajganj News : कस्टम विभाग ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा के पास एक ट्रक से 8600 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद किया है। यह जानकारी देते हुए कस्टम अधीक्षक नौतनवा एसके पटेल ने बताया कि लहसुन की उक्त खेप पड़ोसी देश नेपाल के विभिन्न पगडंडियों के रास्ते भारत में लाकर अलग-अलग स्थानों पर डंप की गई थी। योजना थी कि पूरी खेप को एक साथ गोरखपुर भेजकर अलग-अलग बाजारों में बेचा जाएगा। कस्टम अधीक्षक ने बताया कि सूचना के आधार पर समय रहते फरेंदा में हाईवे के पास ट्रक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसमें से कुल 8600 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद हुआ। बरामद लहसुन की खेप को जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भारत में प्रतिबंधित है चाइनीज लहसुन
चाइनीज लहसुन जहरीली और भारत में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद तस्कर खुली सीमा से तस्करी को अंजाम दे लहसुन से भारतीय बाजारों को पाट रहे हैं। लहसुन के आकर में विशेष अंतर न होने के कारण चाइनीज लहसुन को भारत नेपाल सीमा से सटे सोनौली, नौतनवा व आसपास के बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। फिर इन्हें स्थानीय बाजारों में बिक्री करने के अलावा फरेंदा व गोरखपुर की मंडियों तक भेज दिया जा रहा है।

भारतीय क्षेत्र में 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा  
नेपाल में चाइनीज लहसुन प्रतिबंधित नहीं है और 80 रुपये प्रति किलोग्राम आसानी से मिल जा रहा है। भारतीय क्षेत्र में लहसुन की कीमत 250-300 रुपये प्रति किलोग्राम है। प्रति किलोग्राम 140 से 170 रुपये मुनाफा देख खुली सीमा के सभी नाकों से तस्कर लहसुन को भारतीय क्षेत्र में लाने में जुटे हैं।

चाइनीज लहसुन का स्वास्थ्य पर प्रभाव 
चाइनीज लहसुन, जिसे अक्सर "चीनी लहसुन" या "अजवायन लहसुन" के नाम से भी जाना जाता है, को लेकर विभिन्न देशों में चिंताएं जताई गई हैं। यह लहसुन चीन में उगाया जाता है और इसका निर्यात विश्वभर में किया जाता है। भारत में चाइनीज लहसुन के आयात पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया है क्योंकि इसमें ऐसे रसायनिक पदार्थ होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। भारत में चाइनीज लहसुन का आयात 2014 से ही प्रतिबंधित है।

Also Read

हाईकोर्ट के बेदखली आदेश पर हुई कार्रवाई

19 Sep 2024 02:04 PM

महाराजगंज महराजगंज में अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर : हाईकोर्ट के बेदखली आदेश पर हुई कार्रवाई

महराजगंज में घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के जखिरा स्थित ग्राम सभा की जमीन पर बने अवैध मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर राजस्व व पुलिस टीम ने ... और पढ़ें