स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 : देवरिया को मिली 147वीं रैंक, जानिए जिले की बाकी निकायों की रैंकिंग

देवरिया को मिली 147वीं रैंक, जानिए जिले की बाकी निकायों की रैंकिंग
Uttar Pradseh Times | Symbolic Photo

Jan 12, 2024 18:34

केंद्र सरकार की ओर से हर साल देश के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। इस बार सर्वेक्षण का जिम्मा स्वतंत्र एजेंसी को सौंपा गया था...

Jan 12, 2024 18:34

Deoria news : केंद्र सरकार की ओर से हर साल देश के सभी नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है।  सर्वेक्षण का जिम्मा स्वतंत्र एजेंसी को सौंपा गया था। यह तीन बिंदुओं सर्टिफिकेशन, सिटीजन फीडबैक, सर्विस लेवल प्रोग्रेस के आधार पर नगर निकायों को अंक प्रदान करती है। उसी अंक के आधार पर नगर निकायों की रैंकिंग जारी की जाती है। जिसके लिए कुल पूर्णाक 9500 निर्धारित है। इसमें नगर पालिका परिषद देवरिया को नेशनल रैंकिंग में 147वां और स्टेट में छठां स्थान प्राप्त हुआ है। हालांकि, इस बार नगर पालिका देवरिया पिछले साल के मुकाबले तस्वीर में ज्यादा स्वच्छ दिख रही है।

यह हैं अन्य निकायों की नेशनल रैंकिंग
           नगर              रैंकिंग
  • गौरा बरहज        524
  • गौरीबाजार          988
  • लार                   765
  • सलेमपुर             829
  • मझौलीराज         894
  • बरियारपुर           940
  • भाटपाररानी         961
  • रामपुर कारखाना  1246
  • भटनी बाजार        1312
  • रुद्रपुर                 1521

6 निकायों को मिली है वन स्टार रेटिंग
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका परिषद देवरिया समेत जिले की 6 नगर निकायों को पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए वन स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद देवरिया को ओडीएफ डबल प्लस तो अन्य 10 निकायों को ओडीएफ वन प्लस का दर्जा मिला है। केंद्रीय नगरीय विकास मंत्रालय की ओर से कचरा मुक्त शहरों के लिए यह रेटिंग जारी की गई है। 
   
ये हैं वन स्टार रेटिंग वाले 6 निकाय
  1. नगर पालिका परिषद देवरिया
  2. नगर पालिका परिषद गौरा बरहज 
  3. नगर पंचायत मझौली राज 
  4. नगर पंचायत सलेमपुर 
  5. नगर पंचायत लार
  6. नगर पंचायत बरियारपुर

क्या है सर्टिफिकेशन
केंद्र सरकार की ओर से नामित एजेंसी सर्वेक्षण के दौरान शौचालय की व्यवस्था और साफ-सफाई का निरीक्षण करती है। इसी के आधार पर सर्टिफिकेशन को अंक दिए जाते हैं। सर्टिफिकेशन का पूर्णांक 2500 निर्धारित है।

सिटीजन फीडबैक
सिटीजन फीडबैक के लिए 2475 पूर्णांक निर्धारित है। सर्वेक्षण टीम नगर का भ्रमण कर लोगों से साफ सफाई की व्यवस्था के बारे में फीडबैक लेती है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर और वेबसाइट के माध्यम से भी फीडबैक लिया जाता है। इसी के आधार पर नगर निकाय को अंक प्रदान किया जाता है।

सर्विस लेवल प्रोग्रेस
सर्विस लेवल प्रोग्रेस के लिए 4525 पूर्णांक निर्धारित है। इसमें सर्वेक्षण को आई टीम नगर निकाय के संसाधन और सेवाओं का निरीक्षण कर अंक प्रदान करती है।

शहर की रैंकिंग अंडर 100 में लाने का प्रयास
नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका की जो रैंकिंग आई है, वह उम्मीद से कम है। जिसके दो कारण हैं। बता दें फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट अधूरा होने के चलते नगर पालिका परिषद देवरिया को कम अंक मिले हैं। साल 2024 के सर्वेक्षण में यह कार्य पूरे हो जाएंगे।
 

Also Read

कस्टम विभाग ने जब्त किया 8600 किलो चाइनीज लहसुन, सेहत के लिए है हानिकारक

18 Sep 2024 11:07 AM

महाराजगंज महराजगंज में बड़ी कार्रवाई : कस्टम विभाग ने जब्त किया 8600 किलो चाइनीज लहसुन, सेहत के लिए है हानिकारक

कस्टम विभाग ने गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा के पास एक ट्रक से 8600 किलोग्राम चाइनीज लहसुन बरामद किया है। चाइनीज लहसुन जहरीली और भारत में प्रतिबंधित है। इसके बावजूद तस्कर... और पढ़ें