advertisements
advertisements

UP Board Results-2024 : देवरिया की सुजाता ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, इंटर में हासिल की 97.60% अंक 

देवरिया की सुजाता ने प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान, इंटर में हासिल की 97.60% अंक 
UPT | सुजाता और पल्लवी।

Apr 20, 2024 19:15

शनिवार को जब 12वीं का रिजल्ट आया तो सुजाता ने मेधा सूची में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। सुजाता पांडेय ने 488 अंक प्राप्त किया है। जिसका अंक प्रतिशत 97.60 है।

Apr 20, 2024 19:15

Deoria News : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। जिले के एआरडी इंटर कॉलेज बभनी की छात्रा सुजाता पांडेय ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान और जिले में प्रथम स्थान हासिल कर मान बढ़ाया है। सुजाता की सफलता पर शिक्षकों और माता-पिता ने खुशी जताई है। इंटर की परीक्षा में जिले में टॉप टेन में रहीं सुजाता ने तय किया था कि उसे प्रदेश की मेधा सूची में स्थान बनाना है। 

इन्होंने दी बधाई
शनिवार को जब 12वीं का रिजल्ट आया तो सुजाता ने मेधा सूची में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। सुजाता पांडेय ने 488 अंक प्राप्त किया है। जिसका अंक प्रतिशत 97.60 है। सुजाता के पिता भानु प्रकाश पांडेय किसान हैं। माता तारा देवी गृहिणी हैं। इनकी सफलता पर माता-पिता समेत प्रिंसिपल महेंद्र प्रसाद गौड़ और प्रबंधक जय दुर्गेश सिंह ने बधाई दी है।

हाईस्कूल में पल्लवी को प्रदेश में 6वां स्थान 
देवरिया की मेधावी पल्लवी खरवार ने 10वीं की परीक्षा में पूरे प्रदेश में 6वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। श्रीकृष्ण एसएस इंटर कॉलेज भलुअनी की 10वीं की छात्रा पल्लवी ने 600 अंकों में 97.50 % के साथ 585 अंक प्राप्त किया है। पल्लवी की सफलता पर कॉलेज के शिक्षक विनोद सिंह, पिता उदय भान खरवार और मां सविता देवी ने प्रसन्नता जताई है। 
 

Also Read

लूट के आरोपियों पर सख्त हुई पुलिस, तीन गिरफ्तार  

20 May 2024 07:00 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : लूट के आरोपियों पर सख्त हुई पुलिस, तीन गिरफ्तार  

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि वह छप्पर में लेटी थी कि रात करीब एक बजे अभियुक्तों ने घर में घुसकर गले मे पहने हुए सोने की लाकेट (तीन अदद जिऊतिया और कान का टप्स) छीन लिया था... और पढ़ें