Gorakhpur News : लूट के आरोपियों पर सख्त हुई पुलिस, तीन गिरफ्तार  

लूट के आरोपियों पर सख्त हुई पुलिस, तीन गिरफ्तार  
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 20, 2024 19:00

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि वह छप्पर में लेटी थी कि रात करीब एक बजे अभियुक्तों ने घर में घुसकर गले मे पहने हुए सोने की लाकेट (तीन अदद जिऊतिया और कान का टप्स) छीन लिया था...

May 20, 2024 19:00

Gorakhpur News : गोरखपुर पुलिस ने सोमवार को लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट का अपराध कारित करने के आरोप में 03 नफर अभियुक्त पकड़े गए है, पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लूट का सामान बरामद किया है।
 
तीन अदद पीली धातु की जिऊतिया और एक कान का टप्स बरामद
सीओ कैंट अंशिका वर्मा ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक एम्स के नेतृत्व में उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह और पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत कई मामलों में वांछित अभियुक्तों गया पुत्र अनवर, संजय पुत्र अनवर और मोगल उर्फ मोहन पुत्र अनवर को गिरफ्तार किया है। ये तीनों गोरखपुर के रहने वाले हैं। इनके पास से तीन अदद पीली धातु की जिऊतिया और एक कान का टप्स बरामद किया गया है।
 
रात एक बजे तीनों अभियुक्त घर में घुसे
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि वह छप्पर में लेटी थी कि रात करीब एक बजे अभियुक्तों ने घर में घुसकर गले मे पहने हुए सोने की लाकेट (तीन अदद जिऊतिया और कान का टप्स) छीन लिया था।  
 
ये लोग रहे शामिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक  ज्ञानेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी सोनबरसा, अमरेश प्रताप सिंह, विपिन कुमार वर्मा, सतीश राजभर, थाना एम्स जनपद गोरखपुर शामिल रहे।

Also Read

मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

8 Jul 2024 12:43 PM

महाराजगंज Maharajganj News : मामा के घर पढ़ने आया था किशोर, अचानक हो गई मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

खबर यूपी के जनपद महराजगंज से है, जहां निचलौल नगर के पांडेय वार्ड में सोमवार की सुबह घर में पंखा लगाने के दौरान करंट लगने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी... और पढ़ें