advertisements
advertisements

गोरखपुर और कुशीनगर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को डिप्टी सीएम ने किया संबोधित : बोले-सपा केवल अपने परिवार को ही कर रही स्थापित

बोले-सपा केवल अपने परिवार को ही कर रही स्थापित
UPT | ब्रजेश पाठक ने सम्मेलन को संबोधित किया।

May 09, 2024 23:34

लोकसभा चुनाव के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे थे। वे यहां सहजनवां विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों को जीत कर एकबार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं।

May 09, 2024 23:34

Gorakhpur News : यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को गोरखपुर और कुशीनगर जिले में आयोजित बूथ अध्यक्षों को सम्मेलन का संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा तो भाई और भौजाई में ही सिमटी हुई है। सपा ने अपने परिवार वालों को ही टिकट दिया है। समाजवादी पार्टी सिर्फ सैफई परिवार को ही स्थापित करती है। यादव समाज के लोगों को समझाने की जरूरत है। सपा सिर्फ यादवों को ठग रही है। भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो सर्वसमाज के विकास के लिए काम करती है।

लोकसभा चुनाव के बीच यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे थे। वे यहां सहजनवां विधानसभा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथों को जीत कर एकबार फिर भाजपा सरकार बनाने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतकर विपक्षियों का सूपड़ा साफ हो रहा है।

प्रदेश में खत्म हुआ माफियाओं का राज
ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई। अपराधी, माफियाओं का दहशत खत्म हुआ है। घर- घर शौचालय बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की माताओं-बहनों को हो रही असाध्य बीमारियों से छुटकारा दिया है और उनका सम्मान बढ़ाया है। प्रधामनंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश में बिजली, शिक्षा, यातायात, कृषि, उद्योग, पानी, सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर स्वास्थ्य की व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट में जिस प्रकार गोरखपुर का टेराकोटा प्रोडक्ट विश्व प्रसिद्ध है, उसी प्रकार सिद्धार्थनगर का काला नमक सहित हर जिले में एक प्रोडक्ट फेमस है।

बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता
जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। इसके बल पर सभी कार्यक्रम संपन्न होते हैं। वहीं चुनाव के दौर में बूथ कमेटी के बल पर ही हम चुनाव जीतते हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को बूथ विजय का मंत्र देते हुए कहा कि बूथ जीता तो समझो चुनाव जीता। बूथ समिति सभी पन्ना प्रमुखों के साथ मिलकर एक एक बूथ जीतकर फिर एकबार मोदी सरकार बनाएंगे।

बूथ अध्यक्ष ही हैं असली हीरो
सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही संगठन का असली हीरो हैं। जिसके बल पर भाजपा सभी चुनाव जीतती है। मोदी सरकार बनाने में सभी बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों का मुख्य रोल है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से कहा कि आप सभी के दम पर एकबार फिर मोदी सरकार बननी तय है। आप सबकी शतप्रतिशत उपस्थिति ने ये साबित कर दिया विपक्षियों के जमानत जप्त होने वाली है।

कुशीनगर में डिप्टी सीएम बोले- पीएम मोदी पर बढ़ा है लोगों का भरोसा
कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज में गुरुवार को भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाने वाले और कार सेवकों पर गोली चलवाने वालों के बीच का है। सपा ने अयोध्या में गोली चलवाकर खून से धरती रंगने का काम किया था। भाजपा वहां भव्य राम मंदिर बनवाया है। तीन चरणों के मतदान में विजय पताका फहर रहा है। पीएम के कल्याणकारी योजनाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिला
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा-370 निष्प्रभावी करने का काम भाजपा ने किया है। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। अब तक चार करोड़ पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मुहैया कराया है और तीन करोड़ को देने का लक्ष्य है। शौचालय देकर महिलाओं को सहूलियत देने का काम किया है। उन्हें इज्जत से जीने का हक मिला है। जल जीवन मिशन योजना से हर घर को पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। 75 जिलों में सड़कों का जाल बिछाकर सुगम व्यवस्था दिया।

सपा पर कसा तंज
सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनके सरकार में बिजली सैफई और रामपुर चली जाती थी। कायाकल्प योजना से बेसिक शिक्षा में सुधार किया। वर्तमान में एक करोड़ 92 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। ड्रेस, पाठ्य-पुस्तकों को दिया जा रहा है। ग्राम सचिवालय से योजनाओं की जानकारी ओर अन्य सुविधाएं दी जा रही है। प्रदेश में पूर्व में सिर्फ 16-17 मेडिकल कालेज थे, अब मोदी सरकार में वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कालेज से 65 मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हैं। 14 जल्द बनेंगे। नया भारत है, अब भारत बोलता है तो दुनिया सुनती हैं। पाक के आतंकवादी कैपों को नष्ट करने का काम भाजपा ने किया।

सम्मेलन में ये रहे शामिल
कुशीनगर विधानसभा के कुशीनगर मंडल, कसया देहात,साखोपार मंडल, कुबेर स्थान मंडल, टेकुआटार मंडल के बूथ अध्यक्ष शामिल रहे। इसके अलावा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक मनीष जायसवाल, संचालन राधेश्याम दीक्षित, पप्पू पांडेय और सदाशिव मणि त्रिपाठी,विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रुद्र प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, सुधीर राव, अशोक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा सिंह, प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, अनिल प्रताप राव,रुद्र प्रकाश सिंह, विजय शुक्ल, डा.छेदी शर्मा,अमिय गुप्ता, संजय शुक्ला, सभासद केशव सिंह, प्रभु नाथ सिंह, सचिन पाठक, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

Also Read

लूट के आरोपियों पर सख्त हुई पुलिस, तीन गिरफ्तार  

20 May 2024 07:00 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : लूट के आरोपियों पर सख्त हुई पुलिस, तीन गिरफ्तार  

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया था कि वह छप्पर में लेटी थी कि रात करीब एक बजे अभियुक्तों ने घर में घुसकर गले मे पहने हुए सोने की लाकेट (तीन अदद जिऊतिया और कान का टप्स) छीन लिया था... और पढ़ें