ठंड का सितम : गोरखपुर में बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

गोरखपुर में बूंदाबांदी और सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन
Uttar Pradesh Times | गोरखपुर

Jan 06, 2024 11:24

गोरखपुर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ और बर्फीली हवाओं के चलने के कारण पर तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Jan 06, 2024 11:24

Gorakhpur News (अमित श्रीवास्तव) : गोरखपुर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ और बर्फीली हवाओं के चलने के कारण पर तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा असर 
पश्चिमी विक्षोभ के कारण सुबह-सुबह घना कोहरा रहा। विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। हालांकि दिन में कोहरा छंट जाने से थोड़ी राहत जरूर मिली। शुक्रवार से ही धूप न होने और आसमान में बादलों के होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण लोग जरूरी होने पर ही घर से निकले। शुक्रवार को 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही थीं।
 

Also Read

कांस्टेबल की पिटाई के मामले में ADG से मिला प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने की मांग

9 Oct 2024 02:16 PM

गोरखपुर गोरखपुर में डॉक्टर और बाउंसर्स की गुंडागर्दी : कांस्टेबल की पिटाई के मामले में ADG से मिला प्रतिनिधिमंडल, न्याय दिलाने की मांग

संत कबीर नगर के निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के कांस्टेबल पंकज कुमार अपनी पत्नी अदिति के इलाज के लिए गोरखपुर के गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल पहुंचे थे। जांच शुल्क पर बातचीत के दौरान, डॉक्टर ने कथित तौर पर अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर कांस्टेबल और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया। और पढ़ें