गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी : लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, बोले-कांग्रेस में सिर्फ चेहरे बदले, चरित्र नहीं

लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित, बोले-कांग्रेस में सिर्फ चेहरे बदले, चरित्र नहीं
UPT | दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम।

Jun 26, 2024 02:40

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, जहां बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया और भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र रक्षक को सम्मानित किया।

Jun 26, 2024 02:40

 Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे, जहां बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया और भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र रक्षक को सम्मानित किया। वही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर प्रहार किया और कहा कि सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस को जब भी अवसर मिला उन्हें अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति की आरक्षण को समाप्त करने की उसने हर संभव प्रयास किया। अगर कांग्रेस का नेतृत्व ईमानदार होता तो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उसने अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के नौजवानों को प्रवेश में और नौकरी में आरक्षण क्यों नहीं दिया ।

विश्वविद्यालय में आरक्षण का लाभ नौजवानों को नहीं मिल पाता
क्योंकि इनके कांग्रेस नेतृत्व सिर्फ एक विशेष पर संचालित होते हैं, लेकिन उन विश्वविद्यालय में आरक्षण का लाभ अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति के नौजवानों को नहीं मिल पाता है। यह कांग्रेस के लोग ने युवा आरक्षण को समाप्त करने के नाम पर देश की जनता को गुमराह करने का काम करती रही है। मुझे तो आश्चर्य होता है उन दोनों पर जिनके नेतृत्व कर्ताओं या उनके पूर्वजों ने कभी कांग्रेस की तानाशाही के खिलाफ आपातकाल के अंदर लंबे समय तक जेल की यात्रा को सहने का कार्य किया था।
 
भारत की आत्मा पर प्रहार करने का काम
जिस कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का काम किया था। भारत के लोकतंत्र को पूरी तरह तहस-नहस करने का काम किया था और कांग्रेस लगातार यह कार्य करती रही। आज इंडी गठबंधन के नाम पर इन्होंने देश के साथ कितना बड़ा धोखा किया है। इसीलिए आज जब हम यहां पर अपने लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करने के लिए आए हैं तो हम सबको इस बारे में अवश्य विचार करना होगा तंत्र सेनानियों को अपनी जवानी को तत्कालीन सरकार के अराजकता का शिकार होने के लिए झोंकना पड़ा था। यह लोग चाहते हैं मौलिक अधिकारों को बहाल करने इन सभी संविधान की आत्मा को स्थापना करने के लिए जो कार्य उस समय की तत्कालीन सरकार ने किया था। याद करिए कांग्रेस भारत के संविधान की प्रस्तावना उसकी आत्मा कही जाती है इन्होंने आत्मा को भी नहीं बक्सा, भारत के संविधान में 1975 की रात्रि में दो शब्द नहीं जोड़े गए। समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्द यह उसी समय जोड़ने का काम किया था। भारत के मूल संविधान में शब्द कहीं नहीं है, लेकिन कांग्रेस के लिए भारत को अपमानित करने के लिए, भारतीयता को सम्मानित करने के लिए भारत को किस रूप में लांचित करने का कार्य करके भारत की आत्मा पर ही प्रहार करने का काम किया था। यह आज किसी से छुपा हुआ नहीं है।

सीएम ने कहा कि आज इसलिए मित्रों जब हम यहां पर उपस्थित हुए हैं। इन सभी लोकतंत्र सेनानियों ने प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करते हैं। सक्रिय रूप से भारतीय जनता पार्टी के साथ सहयोगी बनते रहे। उसके लिए आज भी यह लोग कार्य करते हैं। पद और प्रतिष्ठा की चिंता के बगैर लगातार कार्य करते हैं और जब यह आज कार्य करते हैं तब मुझे लगता है कि 25 जून 1975 को जिन्हें कांग्रेस की तत्कालीन तानाशाही सरकार ने गिरफ्तार करने का काम किया था यह वही लोकतंत्र सेनानी है जो आज भी बिना किसी लोक के विनीत बिना किसी लालच की बिना रुके अपने उसे मिशन को आगे बढ़ने का कार्य अपनी सामर्थ्य के अनुसार करने का कार्य कर रहे हैं।

 स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की
भारतीय जनता पार्टी महानगर और जनपद इकाई के द्वारा यहां पर सम्मानित करके उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है। आज के अवसर पर यहां पर जिन लोकतंत्र सेनानियों ने आज यहां पर आकर के इस पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज इन सभी लोकतंत्र सेनानियों को यद्यपि सबसे मेरा परिचय पहले से लेकिन एक साथ इन सबको एक मंच पर एकत्र देख कर हर्ष हुआ।

Also Read

महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2 Jul 2024 02:07 PM

महाराजगंज Maharajganj News : महराजगंज में चेकिंग के दौरान 1.8 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों की पहचान सोनू विश्वकर्मा पुत्र राम शरन उम्र 25 वर्ष निवासी चेहरी फार्म थाना कोतवाली महराजगंज व जैश मोहम्मद पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम परसा मलिक… और पढ़ें