Gorakhpur News : यूपी एसटीएफ ने पचास हजार के इनामी को मुंबई से दबोचा

यूपी एसटीएफ ने पचास हजार के इनामी को मुंबई से दबोचा
UPT | पचास हजार के इनामी को मुंबई से दबोचा

Jul 06, 2024 18:33

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पचास हजार के इनामी बदमाश को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गौतम गौड़ देवरिया जिले के थाना खानपुर ग्राम बरवापट्टी का रहने वाला है...

Jul 06, 2024 18:33

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पचास हजार के इनामी बदमाश को मुंबई से गिरफ्तार किया है। गौतम गौड़ देवरिया जिले के थाना खानपुर ग्राम बरवापट्टी का रहने वाला है। उस पर रंगदारी और हत्या के प्रयास के संगीन मामले दर्ज है।

झंगहा थाने में दर्ज हैं मुकदमे
गौतम गौड़ पिछले दो साल से फरार चल रहा था। उस पर गोरखपुर के झंगहा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 373/2022 और 383/2022 के तहत रंगदारी, धमकी और हत्या के प्रयास के आरोप हैं। एसटीएफ की टीम ने मुंबई पुलिस के सहयोग से 4 जुलाई 2024 को उसे ठाणे जिले के पनवेल इलाके से गिरफ्तार किया।

मुंबई में छिपकर रह रहा था
पूछताछ में गौतम ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर देवरिया निवासी जितेंद्र गुप्ता के रिश्तेदार से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। इस घटना के बाद वह मुंबई भाग गया था और वहीं छिपकर रह रहा था। फिलहाल आरोपी को पनवेल थाने में रखा गया है। जल्द ही उसे न्यायालय में पेश करके ट्रांजिट रिमांड हासिल की जाएगी, ताकि उसे उत्तर प्रदेश लाया जा सके।

Also Read

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया उद्घाटन, बोले- साहित्य की दृष्टि से विश्वविद्यालय समृद्ध

4 Oct 2024 04:14 PM

गोरखपुर डीडीयू में संगोष्ठी : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने किया उद्घाटन, बोले- साहित्य की दृष्टि से विश्वविद्यालय समृद्ध

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने गोरखपुर विश्वविद्यालय की साहित्यिक समृद्धि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय साहित्य के मामले में अत्यंत समृद्ध रहा है। और पढ़ें