गोरखपुर में जनता दर्शन : सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए जरूरी निर्देश

सीएम योगी ने सुनीं 300 लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए दिए जरूरी निर्देश
UPT | जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Oct 27, 2024 12:03

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए...

Oct 27, 2024 12:03

Short Highlights
  • हर पात्र व्यक्ति को दिलाएं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ : मुख्यमंत्री 
  • जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दें अधिकारी : सीएम
Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर पात्र व्यक्ति को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले। जिन लोगों के पास घर नहीं है, उन्हें पीएम-सीएम योजना के तहत पक्का आवास मुहैया कराया जाए और जो लोग किसी भी सामाजिक पेंशन योजना के दायरे में आने के पात्र हैं, उन्हें इसका लाभ दिया जाए।

गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में दिए निर्देश
सीएम योगी ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए ये निर्देश दिए। मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास सीएम खुद पहुंचे और एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनते हुए भरोसा दिलाया कि हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक तरीके से समाधान किया जाएगा।


मुख्यमंत्री ने 300 लोगों की समस्याएं सुनीं
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी थीं। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें। पात्रतानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए।

प्राथमिकता पर रखें जन कल्याण के कार्य
जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी
इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए नन्हे मुन्ने बच्चों को दुलारकर मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट गिफ्ट किया।

Also Read

गोरखपुर की ट्रेन आते ही भीड़ बेकाबू, कई यात्री घायल, दिवाली पर घर पहुंचने के लिए स्टेशन पर मारामारी

27 Oct 2024 06:36 PM

गोरखपुर मुंबई रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : गोरखपुर की ट्रेन आते ही भीड़ बेकाबू, कई यात्री घायल, दिवाली पर घर पहुंचने के लिए स्टेशन पर मारामारी

दिवाली और छठ पूजा के चलते देशभर से लोग अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। इसी बीच, महाराष्ट्र के मुंबई में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर एक भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें 9 यात्री घायल हो गए। और पढ़ें