Kushinagar News : दो नर्तकियों को गन पॉइंट पर अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार

दो नर्तकियों को गन पॉइंट पर अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, छह गिरफ्तार
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 10, 2024 18:05

कुशीनगर से हैवानियत का मामला सामने आया है। जिले के रामकोला स्थित थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थित एक मकान में घुसकर रविवार देर रात दो लग्जरी वहनों से...

Sep 10, 2024 18:05

Kushinagar News : कुशीनगर से हैवानियत का मामला सामने आया है। जिले के रामकोला स्थित थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर स्थित एक मकान में घुसकर रविवार देर रात दो लग्जरी वाहनों से आए मनबढ़ों ने हथियार के बल पर आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो नर्तकियों को अगवा कर लिया। इसके बाद रास्ते भर फायरिंग करते हुए नर्तकियों को कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म किया। जब आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और नर्तकियों को छुड़ाकर 6 आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का रहने वाला है। आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है।    



विरोध करने पर हथियार निकालकर हवाई फायरिंग करने  लगे
जानकारी के मुताबिक, जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में स्थित एक मकान में प. बंगाल की रहने वाली दो नर्तकियां रहती हैं। आरोप है कि रविवार को आधी रात में दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और जबरन नर्तकियों के कमरे में घुस गए। विरोध करने पर हथियार निकालकर हवाई फायरिंग करने  लगे और नर्तकियों को अपनी गाड़ी में जबरन बैठाने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई। एक पड़ोसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो मनबढ़ों ने उनको भी मारा-पीटा। इस पर दहशत के मारे अगल-बगल के लोगों ने अपने घरों की खिड़कियां और दरवाजे बंद कर लिए। इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को गाड़ी में बैठाकर कप्तानगंज की ओर निकल गए। नर्तकियों का आरोप है कि रास्ते भर मनबढ़ों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और बारी-बारी उनके साथ दुष्कर्म किया। 
 
इन आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम  
नर्तकियों को असलहे के बल पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों में आर्थक सिंह निवासी बरही कोठी थाना कैंट गोरखपुर, डॉ. विवेक सेठ निवासी फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट थाना चिलुआताल, कृष तिवारी निवासी मेडिकल कॉलेज रोड, नारायण नगरी, सेमरा नंबर-दो, थाना चिलुआताल, अस्वन सिंह निवासी विशुनपुरा थाना पिपराइच, गोरखपुर, नागेंद्र यादव निवासी मीरा हॉस्पिटल, फर्टिलाइजर रोड, झुंगिया गेट, चिलुआताल, गोरखपुर मलू निवासी शिवपुर-गनेशपुर थाना रुद्रपुर जिला देवरिया और अजीत सिंह निवासी सोहनी थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर शामिल हैं।

Also Read

धर्मशाला बाजार में अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त होगा, पार्षद की शिकायत पर एक्शन...

16 Sep 2024 04:23 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : धर्मशाला बाजार में अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त होगा, पार्षद की शिकायत पर एक्शन...

खबर यूपी के गोरखपुर से है, जहां धर्मशाला बाजार में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए कांप्लेक्स को ध्वस्त किया जाएगा। निगम ने कब्जा करने वाले सपा नेता विजय कुमार गुप्ता को नोटिस... और पढ़ें