Kushinagar News : 8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी 12 दिनों बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

8 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का आरोपी 12 दिनों बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Jul 22, 2024 23:07

कुशीनगर में 8 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की हदे पार करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने...

Jul 22, 2024 23:07

Kushinagar News : कुशीनगर में 8 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत की हदे पार करने वाले आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने बीती 12 जुलाई की रात में बारात में आर्केस्ट्रा देख रही एक 8 वर्षीय नाबालिग को 20 रुपए और चॉकलेट का लालच देकर गन्ने में ले जा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का आरोप है।

20 रुपये देते हुए चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था आरोपी
कुशीनगर के एक गांव में घटी इस घटना के 12 दिन तक फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पकड़े गए आरोपी प्रमोद साहनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव में आई बारात में आर्केस्ट्रा को देखने गया था। आर्केस्ट्रा देखने के दौरान उसने गांव की ही 8 वर्षीय बच्ची को 20 रुपये देते हुए चॉकलेट दिलाने के बहाने बारात से बाहर लेकर गया। गांव के बाहर सुनसान जगह पर एक गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम बालिका उसका नाम नही जानती थी और न उतना पहचानती थी। 

ऐसे आया आरोपी पकड़ में 
कुशीनगर पुलिस के लिए चुनौती बनी घटना इसलिए भी खास थी क्योंकि पीड़िता को न तो आरोपी का नाम पता था, ना ही उसका चेहरा। जिससे पुलिस का आरोपी को पकड़ना एक चुनौती थी। खोजबीन में जुटी पुलिस को तब कामयाबी हाथ लगी जब उस बारात में चल रहे कैमरे में बच्ची और आरोपी एक साथ खड़े दिखे। फिर पुलिस उसी एंगल से जांच शुरू की और 8 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी तक पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसने पूछताछ में अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।आरोपी का डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Also Read

140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

5 Oct 2024 05:30 PM

महाराजगंज समाधान दिवस : 140 शिकायतों में से 15 का मौके पर निस्तारण, भूमि विवाद से जुड़े मामलों में विशेष ध्यान देने पर दिया बल

महराजगंज जिले में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 140 जनशिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर 15 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। और पढ़ें