Gorakhpur Mahotsav : बॉलीवुड नाइट में सुरेश वाडेकर, कनिका कपूर और बी प्राक सजाएंगे सुरों की महफिल

बॉलीवुड नाइट में सुरेश वाडेकर, कनिका कपूर और बी प्राक सजाएंगे सुरों की महफिल
Uttar Pradesh Times | Gorakhpur Mahotsav

Jan 05, 2024 17:10

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्र ने बताया कि 11 जनवरी को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। गणेश वंदना से महोत्सव की शुरुआत होगी। 

Jan 05, 2024 17:10

Gorakhpur News(Amit Srivastava): गोरखपुर महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार शहारवासी सुरेश वाडेकर, कनिका कपूर व बी प्राक के गानों पर झूमेंगे। हालांकि अभी उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। महोत्सव के लिए स्थानीय से लेकर बाहरी कलाकारों तक का नाम फाइनल कर लिया गया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्र ने बताया कि 11 जनवरी को प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। गणेश वंदना से महोत्सव की शुरुआत होगी। 
मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर अपने गानों से धमाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 13 जनवरी को  गायक सुरेश वाडेकर भजन संध्या से शहरवासियों को भाव विभोर करेंगे। इसके बाद बॉलीवुड नाइट में मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर अपने गानों से धमाल मचाएंगी। वही मशहूर सिंगर बी प्राक अपने गानों से गोरखपुर वीडियो को सर्द रातों में झूमने पर मजबूर कर देंगे।

पौने तीन सौ स्थानीय कलाकारों के नाम तय
तीन दिनों तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकार भी धूम मचाएंगे। गोरखपुर महोत्सव उनके लिए बड़ा मंच साबित होगा, जहां वे अपनी प्रतिभा को नया आयाम देंगे। सूत्रों की माने तो करीब पोने 300 स्थानीय कलाकारों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। इस बार उन कलाकारों को भी मौका मिलने की संभावना है जिन्हें पिछले साल अवसर नहीं मिल पाया था। शनिवार को सबके नाम की घोषणा होने की उम्मीद है।

दो दिवसीय टैलेंट हंट आज से
गोरखपुर महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को मंच देने के उद्देश्य से दो दिवसीय टैलेंट हंट शुक्रवार से शुरू हो गया। योगीराज बाबा गंभीर नाथ परीक्षा ग्रह में सुबह 10:00 बजे से पंजीकरण एवं ऑडिशन शुरू कर दिया गया है। ऑडिशन में चयनित स्थानीय कलाकारों को गोरखपुर महोत्सव के मंच पर 11, 12 एवं 13 जनवरी को प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।

11 से 17 तक चलेगा पुस्तक मेला
गोरखपुर महोत्सव के तहत इस बार पुस्तक मेला चंपा देवी पार्क में 11 से 17 जनवरी तक लगाया जाएगा। इसके लिए देश की मशहूर प्रकाशकों को आमंत्रित किया गया है।
 

Also Read

व्यापारियों के साथ आयोजित हुई बैठक, सौहार्द के साथ मनाने का दिया संदेश

19 Oct 2024 05:56 PM

महाराजगंज त्योहारों के मद्देनजर पुलिस सजग : व्यापारियों के साथ आयोजित हुई बैठक, सौहार्द के साथ मनाने का दिया संदेश

महराजगंज में आगामी दीपावली और धनतेरस के त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त और व्यवस्थित बनाने के लिए महराजगंज जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेंद्र मीणा ने एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। और पढ़ें