Loksabha Election 2024 : अभिनेता से राजनेता बने रवि किशन गोरखपुर से दोबारा ठोकेंगे ताल

अभिनेता से राजनेता बने रवि किशन गोरखपुर से दोबारा ठोकेंगे ताल
UPT | रवि किशन

Mar 02, 2024 19:37

2019 से पहले रवि किशन 2014 में भी कांग्रेस पार्टी से अपनी किसमत आजमा चुके हैं। लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Mar 02, 2024 19:37

Short Highlights
  • भोजपुरी के सुपरस्टार हैं रवि किशन।
  • 2014 में करना पड़ा था हार का सामना।
Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश की चर्चित लोकसभा सीटों में से एक है गोरखपुर सीट। मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ ने कई वर्षों तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है। 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद 2019 में भाजपा ने भोजपुरी सिनेमा के स्टार रवि किशन को इस लोकसभा सीट से मौका दिया। इस चुनाव में रवि किशन ने 3 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस बार 2024 के चुनाव में भी भाजपा ने रवि किशन पर ही दांव लगाया है।

2014 में करना पड़ा था हार का सामना 
2019 से पहले रवि किशन 2014 में भी कांग्रेस पार्टी से अपनी किसमत आजमा चुके हैं। लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इसके बाद रवि ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। जिसके बाद उन्हें योगी आदित्यनाथ के सीट गोरखपुर से टिकट दिया गया था। गोरखपुर का टिकट फाइनल होने से पहले उनको जौनपुर लोकसभा सीट से भी लड़ाये जाने पर विचार किया जा रहा था। लेकिन बाद में उनको गोरखपुर से टिकट मिला था। 

भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन
राजनीति में आने से पहले रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रहे हैं। उनको भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता था। रवि को बचपन से ही एक्टिंग और सिनेमा का शौक था। शुरू से ही रवि किशन नाटकों में भाग लिया करते थे। हालांकि नाटक करना या एक्टिंग में जाना रवि किशन के पिता को बिलकुल भी पसंद नहीं था। साल 1990 में रवि  किशन सपनों की नगरी मुंबई पहुंच गए। रवि किशन ने अभी तक तकरीबन 175 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। साथ ही 50 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में भी रवि अभिनय कर चुके हैं।

फिल्म शो के दौरान कर दिया था चुनाव लड़ने का ऐलान
साल 2013 में उनकी फिल्म आई थी, जिला गाजियाबाद। इस फिल्म के शो के दौरान ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वो लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं और सांसद भी बनेंगे। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। उनको राजनीति में लाने का श्रेय बॉलीवुड से भोजपुरी सिनेमा में आई अभिनेत्री नगमा को जाता है। जिसके बाद साल 2014 में गृह जनपद जौनपुर से उन्होंने चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें 50 हजार वोट भी नहीं मिल पाए।

 जीत चुके हैं राष्ट्रीय पुरस्कार
सांसद रवि किशन को फिल्म तेरे नाम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। इस फिल्म में वो सलमान खान के साथ नजर आ चुके हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह- अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। साथ ही 2005 में आई उनकी फिल्म 'कब होई गवनवा हमार' को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।

Also Read

शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

19 Sep 2024 05:28 PM

गोरखपुर सनकी आशिक ने प्रेमिका की कार से रौंदकर की हत्या : शादी नहीं करने से नाराज था प्रेमी, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

गोरखपुर से बड़ी घटना सामने आई है, जहां गीड़ा पुलिस ने एक सनकी आशिक को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी प्रेमिका की कार से रौंदकर हत्या कर दी... और पढ़ें