फरेंदा तहसील को नया जिला घोषित किया जाएगा : योगी सरकार ने डीएम से मांगा प्रस्ताव, जानिए उत्तर प्रदेश में अब कितने जिले होंगे

योगी सरकार ने डीएम से मांगा प्रस्ताव, जानिए उत्तर प्रदेश में अब कितने जिले होंगे
UPT | फरेंदा तहसील को नया जिला घोषित किया जाएगा।

Sep 15, 2024 00:24

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में एक और नया जिला बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। महाराजगंज की तहसील फरेंदा को जिला घोषित करने की योजना पर काम हो रहा है।

Sep 15, 2024 00:24

Maharajganj/Lucknow News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में एक और नया जिला बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। महाराजगंज की तहसील फरेंदा को जिला घोषित करने की योजना पर काम हो रहा है। इसके लिए सरकार ने गोरखपुर के जिलाधिकारी से प्रस्ताव मांगा है। अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है, तो फरेंदा यूपी का 76वां जिला बन जाएगा।

राजस्व परिषद ने मांगा प्रस्ताव
राजस्व परिषद के भूमि व्यवस्था आयुक्त भीष्म लाल वर्मा ने गोरखपुर के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर फरेंदा को जिला बनाने का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा है। इस पत्र में गोरखपुर की तहसील कैंपियरगंज और महाराजगंज की तहसील फरेंदा और नौतनवा को मिलाकर एक नया जिला बनाने का सुझाव दिया गया है। जिलाधिकारी से कहा गया है कि वह मंडलायुक्त के माध्यम से इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द राजस्व परिषद को भेजें। 

कैबिनेट की मंजूरी के बाद बनेगा नया जिला
प्रस्ताव मिलने के बाद, राजस्व परिषद इस मामले को राज्य सरकार के समक्ष रखेगी और कैबिनेट से इसे पास कराएगी। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद, फरेंदा को औपचारिक रूप से नया जिला घोषित कर दिया जाएगा।

पहले भी बने थे नए जिले 
गौरतलब है कि 2011 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने शामली, हापुड़, और संभल को नए जिलों के रूप में घोषित किया था। इसके बाद से उत्तर प्रदेश में कोई नया जिला नहीं बना है। अगर फरेंदा जिला घोषित होता है, तो यह उत्तर प्रदेश का 76वां जिला होगा। फरेंदा को जिला बनाए जाने का प्रस्ताव स्थानीय विकास और प्रशासनिक सुविधा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नया जिला बनने से स्थानीय लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए कम दूरी तय करनी पड़ेगी और विकास कार्यों की गति भी बढ़ेगी। 

Also Read

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पेशी पर ले जाते समय हुआ था फरार

18 Sep 2024 03:49 PM

कुशीनगर कुशीनगर में पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पेशी पर ले जाते समय हुआ था फरार

कुशीनगर के कसया थाने की पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस... और पढ़ें