महराजगंज में नाबालिग से दरिंदगी : 7 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर धुना

7 साल की बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,  ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर धुना
UPT | महराजगंज में नाबालिग से दरिंदगी

Jul 21, 2024 14:49

महराजगंज जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में बीती रात गांव के ही एक शराबी युवक ने 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची...

Jul 21, 2024 14:49

Maharajganj News : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में एक शराबी युवक ने 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घृणित घटना को अंजाम दिया।  

बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को गांव के ही एक शराबी युवक ने एक नाबालिग लड़की को जबरन पकड़ लिया। उसने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह चीख न सके और फिर उसके साथ यह जघन्य अपराध किया। इस कृत्य के बाद आरोपी भागने की कोशिश में था। लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता ने इस अपराधी को बचने नहीं दिया। जैसे ही लोगों को इस घटना की भनक लगी, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।  

बच्ची की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
पीड़ित बच्ची की स्थिति गंभीर थी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी देखभाल कर रही है और उसके स्वास्थ्य में सुधार की आशा है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, मुकदमा दर्ज
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जाएगी। 

Also Read

धर्मशाला बाजार में अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त होगा, पार्षद की शिकायत पर एक्शन...

16 Sep 2024 04:23 PM

गोरखपुर Gorakhpur News : धर्मशाला बाजार में अवैध कांप्लेक्स ध्वस्त होगा, पार्षद की शिकायत पर एक्शन...

खबर यूपी के गोरखपुर से है, जहां धर्मशाला बाजार में नगर निगम की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए कांप्लेक्स को ध्वस्त किया जाएगा। निगम ने कब्जा करने वाले सपा नेता विजय कुमार गुप्ता को नोटिस... और पढ़ें